मलाइका ने आगे कहा, फैक्ट यह है कि अर्जुन जवान है और मुझे जवां रखता है। मुझे महसूस होता की मैं सबसे ऊपर हूं। वहीं उन्होंने एक्टर से शादी पर भी अपनी बात रखी। मलाइका ने कहा, हर चीज का अंत शादी ही क्यों होती है। शादी एक ऐसी चीज है जिसका डिस्कशन दो लोगों के बीच होता है। मलाइका के मुताबिक, अभी उन्होंने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जब ऐसा कुछ होगा तो वह जरूर बताएंगी। वह अर्जुन के साथ फिलहाल प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रही हैं।