मनोरंजन

जब किसिंग सीन के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खो दिया था कंट्रोल, करते रहे थे लगातार Kiss

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज हैपिली मैरिड हैं। इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सब इस कपल को एप्रिशिएट करते हैं। करे भी क्यों न दोनों ने आज के इस दौर में लोगों को लव की ट्रू मीनिंग जो समझाई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2021, 6:50 PM IST
ranveer_singh_and_deepika_padukon_kissing_scene.jpg
ranveer singh and deepika padukon kissing

दीपिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन, दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों आज जहां भी जाते हैं, एक-दूसरे को एप्रिशिएट करते नजर आते हैं। दोनों का इश्क हमेशा परवान चढ़ता दिखाई दिया औऱ ऐसा शादी के बाद से नहीं, बल्कि शादी के पहले से है।

दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्म की हैं, लेकिन पहली फिल्म गोलियों की रासलीला..रामलीला थी। इस फिल्म में ऑडियंस ने दोनों को खूब रोमांस करते देखा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वहीं फिल्म थी जिसकी वजह से दोनों वाकई करीब आए थे। दरअसल यही वह फिल्म थी जिसमें दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और लास्ट में ये डेटिंग प्यार में बदल गई थी। इस फिल्म के दौरान का एक किस्सा इस बात का सबूत है। बता दें कि इस फिल्म के एक सीन के दौरान दोनों इस कदर एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी किस करते रहे।

रामलीला’ के एक क्रू मेंबर ने बताया था कि ‘अंग लगा दे रे’ गाने की शूटिंग के वक्त दोनों डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी किस करते रहे। क्रू मेंबर ने कहा, 'गाने में दोनों का एक किसिंग सीन था। सीन पूरा होने के बाद भंसाली ने कट बोला लेकिन दोनों कट बोलने के बाद भी एक दूसरे को किस करते रहे। उस वक्त वहां पर 50 लोग मौजूद थे। सभी हैरान रह गए थे और वहां पर एक शांति सी छा गई थी। सभी को एहसास हो गया था कि दोनों प्यार में हैं। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि मैं अब भी वो नज़ारा नहीं भूल सकता’। अगर आपने यह फिल्म देखी है तो आपको भी पता होगा कि फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे। यह उसी सीन में से एक था।


बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया। जिसके बाद 14 नवंबर 2018 को शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। इस शादी में परिवारवालें और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए लैविश पार्टी दी थी।शादी के बाद से ही दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
बिना वारंट घर में घुसे 15 पुलिसकर्मी, तमिल एक्टर बालाजी मुरुगाडोस का फूटा गुस्सा, बोले- मेरे घर में सिर्फ 3 बिल्लियां और एक कुत्ता मिला

दिलजीत दोसांझ के मुंबई शो को उड़ाने की धमकी, फिर भी नहीं बदली तारीख, जानें फोन और एंट्री को लेकर क्या है तैयारी

कपूर परिवार से बच्चन फैमिली तक, सितारों ने ऐसे मनाई दिवाली, खराब तबियत के बीच बिग-बी की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

‘Ramayana’ Box Office Collection 8 Nov: दिवाली पर भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘रामायण’, चौथे दिन की कमाई ने चौंकाया, ‘आदिपुरुष’ को दी टक्कर