बात करें धर्मेंद्र की तो उनके साथ कुछ उल्टा था। इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी पर धर्मेंद्र दिल दे बैठ थे। हालांकि उस दौरान वो शादी-शुदा होने के साथ दो बच्चों सनी देओल और बॉबी देओल के पिता भी थे। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है, लेकिन जब उन्होंने हेमा मालिनी को इंडस्ट्री में देखा तो वो उनको अपना दिल दे बैठे थे। धर्मेंद्र ने हेमा संग फिल्म शराफत और तुम हसीन मैं जवा में काम किया था। बस यही वो वक्त था जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों के अफेयर्स की खबरें हर जगह फैलने लगी थीं।