मनोरंजन

100 करोड़ की ओपनिंग से दहाड़े रणवीर सिंह! ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ और इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 box office collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया है और 100 करोड़ की ओपनिंग के साथ ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। इस शानदार शुरुआत के साथ 'धुरंधर 2' ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है।

2 min read
Mar 20, 2026
फिल्म-'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 box office collection: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज होते ही सनसनी मचा दी है। ये स्पाई थ्रिलर 19 मार्च यानी कल सभी थिएटर्स में रिलीज हुई थी और शुरुआती सुबह के शो से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें

रॉकेट लॉन्च करती दिखीं नागिनें! अजीबोगरीब सीन पर भड़के दर्शक, बोले-बॉर्डर पर इन्हें भेज दो…

100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चाएं बटोरी है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने पहले दिन ही भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इससे पहले बता दें कि फिल्म के पेड प्रीव्यू शो ने 18 मार्च को लगभग 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जो भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है।

इतना ही नहीं, पहले दो दिनों में इस फिल्म ने कुल मिलाकर लगभग 145 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये आंकड़ा कई हालिया बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ता है। उदाहरण के तौर पर ये हिट फिल्में 'जवान' (75 करोड़), 'पठान' (57 करोड़), 'स्त्री 2' (54 करोड़) और 'एनिमल' (64 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले ये फिल्म काफी आगे निकल गई है।

सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है

भारत में रिलीज हुई सभी फिल्मों की बात की जाए, तो 'धुरंधर 2' अब दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। ये केवल 'पुष्पा 2: द रूल' के बाद है और इसमे सबसे मजेदार बात ये है कि हिंदी भाषा में, 'धुरंधर 2' ने पहले दिन की कमाई में 'पुष्पा 2' को भी पछाड़ दिया है।

Sacnilk के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने हिंदी बेल्ट से 70.30 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 'धुरंधर 2' ने यहां 99 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये बॉलीवुड के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो रहा है। बता दें, फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही इस सफलता से बेहद खुश हैं और अब सभी को इस फिल्म के आगे के दिनों में भी इसी तरह की कमाई की उम्मीद है।

Published on:
20 Mar 2026 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर