Dhurandhar 2 Trailer : सिनेमा लवर्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि डायरेक्टर आदित्य धर की हिट फिल्म 'धुरंधर' का नया पार्ट 'धुरंधर 2' का ट्रेलर शनिवार, यानी आज 7 मार्च को रिलीज हो चुका है।
Dhurandhar 2 Trailer : फिल्म 'धुरंधर 2' का 3 मिनट 25 सेकंड का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे देख फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह और क्रेज छा गया है। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह का खौफनाक अवतार देखने को मिल है, जो दर्शकों को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है। उनकी एक्टिंग, फाइटिंग स्किल्स और इंटेंस कंट्रीब्यूशन ने ट्रेलर को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है, जिससे फिल्म की कहानी के प्रति उत्साह और भी बढ़ गया है। बता दें, 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है।
फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी में हमजा के अतीत की झलक भी देखने को मिलने वाली है, जिससे पता चलेगा कि हमजा कैसे बना एक खतरनाक और होशियार जासूस। पहला पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार के अतीत की थोड़ी जानकारी मिली थी, लेकिन अब इस भाग में उनकी जिंदगी के प्राइवेट राज खुलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रूप में और संजय दत्त असलम चौधरी के किरदार में वापस नजर आएंगे।
बता दें, फैंस ये भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि बड़े साहब का किरदार कौन निभाएगा। खबरों के मुताबिक इस रोल में आर माधवन स्क्रीन पर धमाल मचाते नजर आएंगे। आदित्य धर की इस फिल्म से उम्मीदें बड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने पहली फिल्म में न केवल कहानी बल्कि किरदारों के जादू से दर्शकों को बांध रखा था।
दरअसल, फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म के प्रीव्यू शोज की भी चर्चा होने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रीव्यू शो 18 मार्च की शाम से शुरू हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। ये शोज टिकट के द्वारा आयोजित किए जाएंगे और टिकट की कीमतें थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद हैं।
ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, रिलीज से 2 हफ्ते पहले ही इस फिल्म ने विदेशों में 5 करोड़ रुपये की अग्रिम टिकट बुकिंग कर ली है, जो इसकी लोकप्रियता और फैंस की उत्सुकता का बड़ा प्रमाण है। पहली फिल्म 'धुरंधर' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। अब 'धुरंधर 2' के लिए उम्मीद जताई जा रही है कि ये पहली फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
इस बार भी रणवीर सिंह का दमदार और खतरनाक किरदार, साथ में दमदार कलाकारों की टीम और एक बेहतरीन कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने के लिए तैयार है। फैंस को बस इंतजार है 19 मार्च का, जब 'धुरंधर 2' बड़ी स्क्रीन पर दस्तक देगा। धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ट्रेलर और किरदारों की जानकारी ने दर्शकों के बीच काफी गरमजोशी पैदा कर दी है। अब देखना यह होगा कि आदित्य धर और उनकी टीम कैसे इस बार भी अपने जादू से सभी का दिल जीतती हैं।