मनोरंजन

West Bengal Election: बंगाल में TMC की दुर्गति देख गदगद हुए रणवीर शौरी, हार को बताया ममता के अंत की शुरूआत

West Bengal Election Results 2026: बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लगातार राजनीतिक गिरावट देख एक्टर और राजनीतिक टिप्पणीकार रणवीर शौरी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिस पर कमेंट्स की बाढ़ आने शुरू हो गई है।
3 min read
May 04, 2026
बंगाल में TMC की दुर्गति देख गदगद हुए रणवीर शौरी, बताया ममता के अंत की शुरूआत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (फोटो सोर्स: X)

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती नतीजों ने सभी को चौंकाकर रख दिया है। हालांकि,अभी तक पूरा परिणाम सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती रुझानों में पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से आगे चल रही है। ये स्थिति राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों का विषय बनी हुई है।

इतिहास बन गया है! बंगाल में अब धर्म ज्यादा और ड्रामा कम होगा

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अभी तक उनके बयान सीमित नहीं हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने अपने X अकाउंट पर लिखा, "इतिहास बन गया है! बंगाल में अब धर्म ज्यादा और ड्रामा कम होगा।" साथ ही, रणवीर शौरी के इस ट्वीट पर लोगों के भी विभिन्न कमेंट आ रहे हैं।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अब फिश करी के साथ अच्छे दिन पकेंगे।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "सत्यमेव जयते, सर। करप्ट TMC के अंत की शुरुआत।" साथ ही, अन्य यूजर ने लिखा, "ज्यादा धर्म, कम ड्रामा", कम और सटीक बात। बंगाल का ये फैसला केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि ये अव्यवस्था से स्थिरता की तरफ बढ़ने का इशारा है। जब शासन में चालीस की जगह प्रामाणिकता आती है, तो असली विकास शुरू होता है।"

बंगाल ने डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र को चुना

इसके साथ ही, रणवीर के अलावा बंगाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "बंगाल ने डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र को चुना। हमारे बहादुर CRPF जवानों को बहुत धन्यवाद जो हर चुनौती के बाद शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कर रहे हैं। जय CRPF।"

बता दें, जूझ रहे राजनीतिक माहौल में रूपाली का ये धन्यवाद विशेष महत्व रखता है। हालांकि, बंगाली फिल्म जगत के बड़े नाम जैसे प्रोसेनजीत चटर्जी, जीत, देव और अन्य ने अभी तक इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तो वहीं, दूसरी तरफ तमिलनाडु में भी चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) भी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। इस पर साउथ के कई बड़े स्टार्स जैसे नानी, काजल अग्रवाल, विजय देवरकोंडा, और शरवानंद ने विजय को सोशल मीडिया पर बधाई दी है और अभी देशभर की नजरें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव के अंतिम नतीजों पर लगी हुई हैं। आने वाले कुछ घंटों में ये साफ हो जाएगा कि दोनों राज्यों में जनता ने किसे अपना चुनिंदा प्रतिनिधि बनाया है और राजनीतिक किस्मत का पहिया किस ओर घूमेगा।

Updated on:
04 May 2026 07:44 pm
Published on:
04 May 2026 07:41 pm