मनोरंजन

‘बेहद शर्मनाक’, स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ वाले विवादित बयान पर भड़के रणवीर शौरी, बोले- इनमें क्या संबंध है?

Ranvir Shorey on Swara Bhasker Jauhar Controversy: रणवीर शौरी ने 'पद्मावत' में जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें बेहद शर्मनाक बताया है। एक्टर ने जौहर और रेप सर्वाइवर्स के बीच स्वरा की तुलना पर भी सवाल उठाया है।"
2 min read
Sep 03, 2026
Ranvir Shorey on Swara Bhasker Jauhar Controversy
स्वरा भास्कर पर भड़के रणवीर शौरी। (फोटो सोर्स: IMDb and instagram- reallyswara and ranvirshorey)

Ranvir Shorey on Swara Bhasker Jauhar Controversy: रणवीर शौरी ने संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणियों की आलोचना की। एक्टर ने जौहर और रेप सर्वाइवर्स के बीच स्वरा की तुलना पर सवाल उठाया और उनकी बातों को "बेहद शर्मनाक" कहा। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि इस सीन पर स्वरा की टिप्पणियां फिर से चर्चा में हैं, एक्ट्रेस ने पहले इसे "समस्याग्रस्त" बताया था।

जौहर और रेप सर्वाइवर्स अलग-अलग मामले हैं

बीते बुधवार को 'X' (पहले ट्विटर) पर रणवीर शौरी ने अपनी असहमति जताई और जौहर और रेप सर्वाइवर्स के बीच स्वरा द्वारा बताए गए संबंध पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, "मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा! जौहर की तुलना रेप सर्वाइवर्स से करना? इनमें क्या संबंध है? ये दोनों बिल्कुल अलग-अलग मामले हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "इसका एकमात्र मकसद लोगों के एक समूह को बदनाम करना और दूसरे को सही ठहराना हो सकता है! बेहद शर्मनाक।"
स्वरा ने 'पद्मावत' के जौहर सीन के बारे में क्या कहा था?

स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' के बारे में क्या कहा?

जानकारी के लिए बता दें कि ये विवाद दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा की टिप्पणियों के बाद से शुरू हुआ। एक्ट्रेस ने 'पद्मावत' के क्लाइमेक्स पर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बात की, जिसमें दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती की भूमिका निभाई है और शाहिद कपूर (राजपूत राजा रतन सिंह) और रणवीर सिंह (अलाउद्दीन खिलजी) भी किरदारों में हैं।

स्वरा ने कहा कि फिल्म में 'जौहर' के सीन ने उन्हें इस बारे में सोचने पर मजबूर किया कि ये फिल्म बलात्कार का शिकार हुई और उसके बाद जिंदा बचीं महिलाओं को क्या संदेश दे सकती है। सैकड़ों महिलाओं वाले उस सीन को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं यह देख रही थी, वो 800 औरतें जौहर कर रही थीं, और मुझे लगा, यार, अगर मैं होती, भगवान न करे, अगर मैं रेप सर्वाइवर होती, तो ये फिल्म मुझे क्या बता रही है? मुझे कायर महसूस होता कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए खुद को नहीं मारा। क्या आप आज के समाज में यही बताना चाहते हैं, जहां मुझे लगता है कि रेप की महामारी फैली हुई है?"

उन्होंने आगे सवाल उठाया, "क्या हम सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि आप जीने के लायक नहीं थीं? कि अगर आप सच में इज़्ज़तदार और बहादुर औरतें होतीं, तो आप खुद को मार लेतीं? क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप एक औरत की जिंदगी का अंत है?"

मिल रही आलोचनाओं पर स्वरा भास्कर का जवाब

इस विवादित बयान के बाद स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, ट्रोलिंग के बीच स्वरा ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस पर बात करते हुए दावा किया कि उनकी बातों का गलत अनुवाद किया जा रहा है और लोगों से अपील की कि वो कोई राय बनाने से पहले उनका असली बयान देखें।

उन्होंने कहा, "मेरा वीडियो क्लिप वायरल हो गया है, इसका गलत और झूठा अनुवाद किया जा रहा है! मैंने बिल्कुल भी ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई सती कायर थीं। मीडिया चैनल और बाकी लोग लोगों को भड़काने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। अगर आप गालियां देना चाहते हैं, तो दें, लेकिन सही वजह के लिए दें! पहले सुनें और शेयर करें। रेप के बाद भी औरतों को जीने का अधिकार है।

Updated on:
03 Sept 2026 05:41 pm
Published on:
03 Sept 2026 05:23 pm
Also Read
View All
‘कंगना की खराब परवरिश हुई, मैंने कभी नहीं कहा’, पुराने विवाद पर बोलीं तापसी पन्नू, लिया यू-टर्न

‘अलाउद्दीन खिलजी खुद जौहर कर देता’, स्वरा भास्कर के बयान पर आया मजेदार AI वीडियो, लोगों ने किए फनी कमेंट

जौहर विवाद के बीच कुमार विश्वास ने सुनाया मेवाड़ का इतिहास, रानी पद्मिनी से लेकर गोरा-बादल की वीरता तक का किया जिक्र

बिहार के वन देवी मंदिर की रहस्यमयी परंपरा ने खींचा बॉलीवुड का ध्यान, Vvan में बड़ा ट्विस्ट! बिहार पर्यटन विभाग ने किया रिएक्ट

Hanuman Ansh: स्क्रीन के मामले में भी ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी, ‘टॉक्सिक’ की स्क्रीन्स हुईं कम, वर्ल्डवाइड भी होगी रिलीज