मनोरंजन

शादी के 30 दिन बाद रश्मिका हुईं प्रेग्नेंट! विजय देवरकोंडा के साथ शेयर किया ऐसा वीडियो

Rashmika And Vijay Deverakonda video viral: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के अभी महज एक महीना ही बीता है कि सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है, तो आइए जाने क्या है सच्चाई…

2 min read
Apr 04, 2026
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स: rashmika_mandanna इंस्टाग्राम के अकाउंट के द्वारा)

Rashmika And Vijay Deverakonda Video Viral: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद फैंस का प्यार और भी बढ़ गया है। बता दें, दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में परंपरागत अंदाज में शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था। इसके कुछ दिन बाद यानी 4 मार्च को हैदराबाद में उनका रिसेप्शन हुआ, जहां कई सितारों ने भी मौजूदगी दर्ज की। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बने MI के सूर्यकुमार यादव, Fa9la गाने पर किया डांस तो फैंस बोले- अब फिल्मों में भी एंट्री करिए!

हम दो से तीन हो गए

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, "अब हम दो से तीन हो गए," इसके साथ व्हाइट हार्ट इमोजी भी लगाई। इस वीडियो में आप देख सकते है कि विजय और रश्मिका जैसी मूविंग ग्राफिक्स दिखाई देती हैं, जहां उनके पास एक पीले रंग का फूल आता है और कुछ रेड हार्ट इमोजी भी दिखाई दे रही हैं।

बता दें, इस पोस्ट के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं और कई यूजर्स ने कमेंट में पूछा कि क्या वे मां बनने वाली हैं। हालांकि, रश्मिका ने इस पोस्ट में Terribly Tiny Post और Rashmika & Ru जैसे कई अकाउंट्स को टैग किया है, जिससे लगता है कि ये किसी नए प्रोजेक्ट या सीरीज से जुड़ा हो सकता है, जो बच्चों या फैमिली थीम पर बेस्ड है।

रश्मिका 'कॉकटेल 2' और 'मैसा' जैसी फिल्मों की शूटिंग में है बीजी

अगर काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगी। इसके साथ ही, वो साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 3' में भी काम कर रही हैं और रश्मिका 'कॉकटेल 2' और 'मैसा' जैसी फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं। दरअसल, उनकी शादी के बाद ही उनके प्रोजेक्ट 'राणाबली' का पहला गाना रिलीज हुआ था, जिसे अच्छी रिस्पॉस मिली है।

Updated on:
04 Apr 2026 07:40 am
Published on:
04 Apr 2026 07:21 am
Also Read
View All

अगली खबर