16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं हमेशा आपका सम्मान करूंगा’, रवि दुबे ने सबके सामने सीता मां साई पल्लवी की तारीफ में कह दी दिल छूने वाली बात, वायरल

Ravi Dubey And Sai Pallavi Video: 'रामायण: पार्ट वन' के ट्रेलर लॉन्च पर रवि दुबे ने साई पल्लवी को निर्मल और विनम्र बताते हुए कहा, 'आप जैसी कोई और नहीं है।' जानें इवेंट में क्या हुआ और नए ट्रेलर में क्या दिखा।
2 min read
Google source verification
Ramayana Part One

साई पल्लवी की तारीफ करते दिखे रवि दुबे (सोर्स: IMDb)

Ramayana International Trailer Launch: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रवि दुबे ने साई पल्लवी की तारीफ कर सबका ध्यान खींच लिया। फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे रवि ने सीता की भूमिका निभाने वाली साई को 'निर्मल और विनम्र' बताते हुए कहा कि उन्होंने उनके जैसी इंसान आज तक नहीं देखी। उनकी बातें सुनकर साई पल्लवी मुस्कुराती नजर आईं। अब इस इवेंट का वीडियो चर्चा में है।

बेंगलुरु में हुए इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, यश, रकुल प्रीत सिंह, निर्देशक नितेश तिवारी और संगीतकार ए.आर. रहमान भी मौजूद थे। इस दौरान रवि दुबे ने साई पल्लवी के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए उनके प्रति सम्मान जाहिर किया।

'साई, आप जैसी कोई और नहीं है'

रवि दुबे ने साई पल्लवी से कहा, "मैंने आप जैसी निर्मल, विनम्र और जमीन से जुड़ी इंसान आज तक नहीं देखी। साई, आप जैसी कोई और नहीं है। माते! मैं हमेशा आपका सम्मान करूंगा।"

रवि की ये बात सुनकर साई पल्लवी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फिल्म में हनुमान और सीता का किरदार निभाने वाले दोनों कलाकारों के बीच ये पल इवेंट के खास लम्हों में शामिल हो गया।

'रामायण' के नए ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता

इसी बीच 'रामायण: पार्ट वन' का नया ट्रेलर भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। पहले ट्रेलर के छोटा होने और फिल्म के विजुअल्स को लेकर कुछ दर्शकों ने निराशा जाहिर की थी। रणबीर कपूर के राम वाले लुक पर भी सवाल उठे थे। नए ट्रेलर में फिल्म की भव्यता और राम-रावण के संघर्ष की झलक देखने को मिलती है।

ट्रेलर की शुरुआत एक विशाल बर्फीली पहाड़ी से होती है, जहां देवताओं का वास दिखाया गया है। इसके बाद सृष्टि में शक्ति के संतुलन और ब्रह्मा से मिले वरदान के कारण एक असुर के बेहद शक्तिशाली हो जाने की कहानी सामने आती है। रावण के अत्याचारों से मानवता संकट में पड़ जाती है और उसके अंत के लिए भगवान विष्णु राम के रूप में जन्म लेते हैं। ट्रेलर में राम के रावण की सोने की लंका तक पहुंचने के संकल्प और दोनों के बीच होने वाले युद्ध की झलक भी दिखाई गई है। इसके विजुअल्स के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक भी ध्यान खींचता है।