
Ravi Kishan daughter Riva Says i love politics: भोजपुरी सुपरस्टार और BJP सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों सोशल मीडिया पर मीम्स के किंग बने हुए हैं। वह कोई बयान दें या कोई उनका कोई डांस हो पल भर में वायरल हो जाता है। वहीं, उनकी बेटी रीवा भी अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में जब उनसे राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीति बेहद पसंद हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां सीखने के लिए काफी कुछ है। वहां रहकर आप लोगों की मदद कर सकते हैं।
रीवा किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पॉलिटिक्स को लेकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राजनीति में जाएंगी या उन्हें राजनीति पसंद है? तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जी हां, आई लव पॉलिटिक्स! मुझे यह बहुत मजेदार और अच्छी लगती है। एक इंसान के तौर पर राजनीति पर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह आपको यह समझने में मदद करती है कि एक जिम्मेदार पोजीशन पर आकर आप किस स्तर पर लोगों की मदद कर सकते हैं। यह वास्तव में एक सुंदर एहसास है।"
लोगों का कहना है कि रीवा के इस बयान से जाहिर होता है कि वह अपने पिता रवि किशन के राजनीतिक सफर को काफी करीब से देखती आई हैं और देश-समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी समझ काफी अच्छी है।
जब इंटरव्यू में रीवा से सीधा सवाल किया गया कि 'क्या दर्शक कभी उन्हें एक नेता के रूप में उस पोजीशन में देख सकते हैं?', तो उन्होंने हंसते हुए अभिनय को ही अपनी पहली पसंद बताया।
रीवा ने जवाब देते हुए कहा, "फिलहाल के लिए मैं पूरी तरह से अपनी एक्टिंग पर ध्यान लगा रही हूं। प्लीज मुझे अभी एक्टिंग करने दीजिए, फोकस रहने दीजिए और कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स करने दीजिए। वैसे जिंदगी में कुछ भी हो सकता है, लेकिन अभी के लिए सिर्फ और सिर्फ एक्टिंग ही मेरी प्राथमिकता है।"
बता दें, रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म 'सब कुशल मंगल' (Sab Kushal Mangal) से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ प्रियांक शर्मा और अक्षय खन्ना नजर आए थे। वहीं, वह बी अपने पिता की तरह इंटरनेट पर वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे लोग पसंद भी करते हैं।