मनोरंजन

‘पहचान चाहिए, पैसा मेरे पीछे चलता है’, रवि किशन की वायरल लाइन पर BJP ने बनाया Gen Z वीडियो, MP ने दिया रिएक्शन

Ravi Kishan viral dialogue: रवि किशन का ‘पहचान चाहिए, पैसा मेरे पीछे चलता है’ वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। BJP ने इसी लाइन पर Gen Z वीडियो बनाया, जिसे MP ने रीपोस्ट कर अपनी बात रखी।
2 min read
Aug 08, 2026
Ravi Kishan
रवि किशन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल (सोर्स: x-@MovieTalkies)

Ravi Kishan money statement: एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों अपने बयानों और सोशल मीडिया वीडियोज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस बीच, उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप खासा वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 'पहचान या पैसा' के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि वो सोशल मीडिया पर मीम और रील्स का हिस्सा बन गया। अब बीजेपी ने भी रवि किशन की इसी वायरल लाइन को अपने एक वीडियो में इस्तेमाल किया है।

बता दें, रवि किशन ने ये बात राज शमानी के पॉडकास्ट में कही थी। जब एक बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया था कि वो पहचान को ज्यादा मायने देते हैं या पैसे को। इस पर रवि ने बिना देर किए कहा, "पहचान। पैसा मेरे भाई के पीछे चलता है!" उनका ये जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

BJP ने इस वायरल लाइन को बनाया वीडियो का हिस्सा

रवि किशन की इस वायरल लाइन पर बीजेपी की भी नजर गई। पार्टी ने Gen Z को ध्यान में रखते हुए बनाए गए अपने एक हालिया वीडियो में उनके बयान का इस्तेमाल किया। वीडियो सामने आने के बाद रवि किशन ने इसे अपने आधिकारिक X अकाउंट पर रीपोस्ट भी किया।

दरअसल, वीडियो शेयर करते हुए रवि ने प्रतिष्ठा को पैसे से ज्यादा अहम बताते हुए पब्लिलियस साइरस के कथन का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अच्छी प्रतिष्ठा पैसे से ज्यादा कीमती होती है और प्रतिष्ठा और पैसा आपस में जुड़े हुए हैं। उनके मुताबिक, आखिरकार "रेप्युटेशन ही किंग है।"

लगातार वायरल हो रहे रवि के ये वीडियो

रवि किशन के सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज की लिस्ट में ये क्लिप अकेली नहीं है। उनकी कई रील्स और इंटरव्यू क्लिप्स यूजर्स के बीच मीम मटेरियल बन चुकी हैं। बता दें, एक वीडियो में रवि किशन ने भारत का 'अल पचीनो' बनने की इच्छा जताई थी, जबकि एक अन्य वायरल क्लिप में वो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते नजर आए थे।

फिल्मों में भी एक्टिव हैं रवि किशन

राजनीति के साथ-साथ रवि किशन फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' है, जिसमें उनके साथ हिमांश कोहली, शिल्पा शिंदे और सोनाली ए सजनानी नजर आए हैं। इसके अलावा रवि किशन 'खोसला का घोसला 2' का भी हिस्सा हैं। ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है।

Updated on:
08 Aug 2026 07:16 pm
Published on:
08 Aug 2026 07:16 pm