
Rekha Amitabh Love Story: हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा 72 साल की उम्र में भी दर्शकों का दिल जीत रही हैं और आज की टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। एक तरफ जहां उनका करियर शानदार रहा है, वहीं उनकी निजी जिंदगी चुनौतियों से भरी रही है। उन्होंने कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना किया है और समय-समय पर अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है।
रेखा का नाम हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता रहा है। अमिताभ बच्चन और रेखा की कथित लव स्टोरी आज भी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। कहा जाता है कि 'दो अंजाने' फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया था, जबकि अमिताभ पहले से ही जया बच्चन से शादीशुदा थे। भले ही उन्हें "दूसरी औरत" कहा गया, लेकिन रेखा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वह उनसे बेहद प्यार करती रहीं। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने हमेशा रेखा के साथ अपने अफेयर से इनकार किया, लेकिन रेखा ने कभी भी उनके प्रति अपनी भावनाओं और प्यार को नहीं छुपाया।
1984 में फिल्मफेयर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, रेखा ने अमिताभ के अफेयर से इनकार करने और ऐसा करने के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की. Bollywoodshaadis के अनुसार, रेखा ने कहा था, "उन्हें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए था? अमिताभ ने अपनी इमेज, अपने परिवार और अपने बच्चों को बचाने के लिए ऐसा किया। मुझे लगता है कि यह बहुत सुंदर बात है, मुझे परवाह नहीं कि लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। लोगों को मेरे उनके लिए प्यार या उनके मेरे लिए प्यार के बारे में क्यों पता होना चाहिए? मैं उनसे प्यार करती हूं, वो मुझसे प्यार करते हैं - बस यही बात है। मुझे परवाह नहीं कि कोई क्या सोचता है।"
इसके आगे उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि लोग कहते होंगे 'बेचारी रेखा, उस पर पागल है, फिर भी देखो'। शायद मैं उस दया की हकदार हूं। ऐसा नहीं है कि उनके 10 अफेयर हैं! मिस्टर बच्चन अभी भी पुराने ख्यालात के हैं। वह किसी को दुख नहीं पहूंचाना चाहते, तो अपनी पत्नी को क्यों दुख पहुंचाएं?"
इस कहानी का एक अहम पल तब आया जब रेखा मशहूर चैट शो 'रेन्जेव्यू विद सिमी गरेवाल' (Rendezvous with Simi Garewal) में शामिल हुईं। खुलकर हुई इस बातचीत में, रेखा ने जया बच्चन के साथ अपने रिश्ते पर बात की और अमिताभ के साथ अपने कथित अफेयर की अफवाहों पर भी अपनी बात रखी।
जब उनसे अमिताभ बच्चन के लिए उनकी भावनाओं के बारे में पूछा गया, तो रेखा ने सिमी से कहा, "बिल्कुल। अरे, यह तो बेवकूफी भरा सवाल है। मुझे अभी तक ऐसा कोई भी आदमी, औरत या बच्चा नहीं मिला जो उनके प्यार में पूरी तरह, जुनून के साथ, पागलपन की हद तक, बेताबी से और बिना किसी उम्मीद के न पड़ जाए। तो फिर मुझे ही क्यों अलग माना जाए? मैं किस बात से इनकार करूं? बेशक, मैं उनसे प्यार करती हूं। दुनिया भर का प्यार ले लीजिए और उसमें थोड़ा और जोड़ दीजिए – मैं उस इंसान के लिए ऐसा ही महसूस करती हूं। बस यही बात है।"
1978 में 'गंगा की सौगंध'की शूटिंग के दौरान, बिग बी एक को-एक्टर पर भड़क गए थे जो रेखा के साथ बदतमीजी कर रहा था। इसके बाद, उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई और मीडिया का ध्यान इस ओर गया। गॉसिप की दुनिया में रेखा और अमिताभ के अफेयर की कहानियाँ बनने लगीं। यहां तक कि ऐसी खबरें भी आईं कि रेखा और अमिताभ ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। और, इन अटकलों को और हवा तब मिली जब रेखा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर पहुंचीं। रेखा के इस साहसी कदम से इस जोड़ी के अफेयर से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल गए।
जब इंडियन आइडल 12 में रेखा जज बनकर पहुंची थीं और वहां उन्होंने इशारों इशारों में अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। इस क्लिप में शो के होस्ट जय भानुशाली ने जजों से एक महिला के बारे में पूछा कि रेखा जी, नेहू (नेहा कक्कड़), कभी आपने देखा है कि कोई औरत इतना पागल हो रही है किसी आदमी के लिए, वो भी शादी शुदा आदमी के लिए?" इस पर रेखा ने तुरंत जवाब दिया, "मुझसे पूछिए ना।" उसके बाद रेखा ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैंने कुछ नहीं कहा।"
'बिग बॉस' सीजन 8 में जब रेखा अपनी फिल्म 'सुपर नानी' के प्रमोशन के लिए शो में शामिल हुई थीं। उस दौरान रेडिट पर उसी शो का एक क्लिप शेयर किया गया, जिसमें सलमान ने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म 'दबंग' का एक डायलॉग सिखाया, जो कुछ इस प्रकार है, 'प्यार से दे रहे हैं, रख लो। वरना थप्पड़ मारकर भी दे सकते हैं।'
तब रेखा ने उस डायलॉग को अपने अंदाज में एक नए ट्विस्ट के साथ पेश किया, 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब। प्यार से भी डर नहीं लगता, वो तो मैं बेइंतहा कर सकती हूं। और मुझे डर लगता है तो सिर्फ एक ही चीज से, Big B से, Bigg Boss से।' जैसे ही रेखा ने अपना डायलॉग पूरा किया, सलमान मुस्कुराते हुए दिखे।
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक सेगमेंट के दौरान, रेखा ने एक दिल छू लेने वाली शायरी के जरिए अमिताभ बच्चन के प्रति अपने एकतरफा प्यार का इशारा करते हुए कहा,
'हो सकता है कि आपको हमसे इश्क नहीं है, हो सकता है नहीं, है, ना कभी था, ना है और ना ही होगा…क्योंकि, आप जानते हैं, स्पष्ट कारण। मेरे जीवन की कहानी…"मगर जो प्यार हम आपके प्रति कूट-कूट के भरे हुए हैं, रोजाना के दौर से हम मर-मर के जी रहे हैं, उसका क्या? उसका कुछ तो आदर कीजिए, कुछ तो कदर कीजिए। कुछ तो इस बेचारे मोहब्बत का भरम रखिएगा, तब भी तो मुझको मानने के लिए।"
उनके इन शब्दों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, और इसके बाद फिर अमिताभ बच्चन के प्रति उनके प्यार के बारे में अटकलें तेज हो गईं थीं।
बता दें कि 1976 में ये पहला मौका था जब 'दो अंजाने' की शूटिंग के दौरान अमिताभ और रेखा के बीच प्यार की चर्चा की शुरुआत हुई। हालांकि, 'गंगा की सौगंध' के सेट पर उनकी केमिस्ट्री ने मीडिया का बहुत ज्यादा ध्यान खींचा, खासकर तब जब एक को-एक्टर के रेखा के साथ गलत व्यवहार पर बच्चन को गुस्सा आ गया था। अफवाहों को कम करने की कोशिशों के बावजूद, सच्चाई तब सामने आई जब 'सिलसिला' के डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उनके रिश्ते की पुष्टि की।
अमिताभ बच्चन के लिए रेखा के इस प्यार को झुठलाया नहीं जा सकता। भले ही बिग बी ने कभी खुलकर इस विषय पर बात नहीं की, लेकिन रेखा इसको स्वीकार करने से कभी पीछे नहीं हटीं। एक बार रेखा ने कहा भी था, "जब आप किसी व्यक्ति या चीज से बहुत गहराई से प्यार करते हैं, तो क्या वह प्यार खत्म हो जाता है? नहीं। एक बार जब रिश्ता बन जाता है, तो वह हमेशा के लिए होता है। कभी-कभी हमें और ज्यादा चाहिए होता है और कभी-कभी जितना है, उतना ही काफी होता है।"