मनोरंजन

Rise And Fall 2: धोखा देने के खुलासे के बाद कायरा ने गुल्लू को बॉयफ्रेंड मानने से किया इनकार, रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

Rise And Fall Season 2: प्राइम के शो राइज एंड फॉल 2 में कायरा ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट और अपने पुराने दोस्त गुल्लू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
Rise And Fall Season 2
Rise And Fall Season 2 (फोटो सोर्स- Instagram/Jiohotstarreality)

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में इस वक्त कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते और पुराने कनेक्शन भी चर्चा में हैं। शो की कंटेस्टेंट और 'स्प्लिटस्विला X6' की विनर कायरा अनु ने अपने और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। खास बात यह है कि कायरा ने साफ किया कि दोनों कभी आधिकारिक तौर पर रिलेशनशिप में नहीं थे। हालांकि, उन्होंने गुल्लू को ‘बॉयफ्रेंड जैसा’ जरूर बताया।

दरअसल, 'स्प्लिटस्विला X6' में कायरा अनु और गुल्लू की नजदीकियां काफी चर्चा में रही थीं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया, जिसके बाद दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके डेटिंग करने के कयास लगाए थे। शो जीतने के बाद भी दोनों की कई तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थीं। हालांकि, अब 'राइज एंड फॉल 2' में कायरा ने अपने रिश्ते की अलग तस्वीर पेश की है।

गुल्लू के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं कायरा?

शो के एक हालिया एपिसोड में मनीष कश्यप ने कायरा और गुल्लू के रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कायरा की कई इंस्टाग्राम स्टोरीज देखी हैं, जिनमें गुल्लू नजर आते थे। इस पर कायरा ने कहा कि गुल्लू आज भी उनके दोस्त हैं और उनके दिल के करीब हैं।

कायराने कहा, 'अभी भी दोस्त है। दिल से दोस्त है मेरे।' इसके बाद उन्होंने साफ किया कि दोनों ने कभी डेट नहीं किया। अपने रिश्ते को समझाते हुए उन्होंने कहा कि गुल्लू उनके लिए “बॉयफ्रेंड जैसा था।”

कायरा की यह बात सुनकर मनीष कश्यप हंस पड़े। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने आज तक किसी लड़की से यह नहीं सुना कि कोई लड़का ‘बॉयफ्रेंड जैसा’ था। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग किसी को या तो बॉयफ्रेंड या दोस्त बताते हैं।

‘बॉयफ्रेंड’ का टैग क्यों नहीं दिया?

कायरा ने आगे बताया कि वो गुल्लू को सिर्फ कुछ महीनों से जानती थीं और इतने कम समय में उन्हें रिश्ते को ‘बॉयफ्रेंड’ का नाम देना सही नहीं लगा। उन्होंने कहा कि वह रिश्ते दिमाग से नहीं बल्कि दिल से बनाती हैं। ये बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 'राइज एंड फॉल 2' के प्रीमियर एपिसोड में कायरा ने गुल्लू पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि गुल्लू के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव था, लेकिन बाद में उन्हें विश्वासघात महसूस हुआ, जिससे उनके मन में भरोसे से जुड़े सवाल पैदा हुए।

फिलहाल कायरा 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा हैं, जबकि गुल्लू Bigg Boss 20 में नजर आ रहे हैं। दोनों अलग-अलग रियलिटी शो में हैं, लेकिन उनके पुराने रिश्ते की चर्चा अब भी जारी है।

Updated on:
07 Oct 2026 04:50 pm
Published on:
07 Oct 2026 04:35 pm