मनोरंजन

युजवेंद्र चहल संग रिश्ते और उन्हें अनफॉलो करने पर आरजे महविश ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash relationship: फेमस आरजे महविश ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने कथित लिंक-अप और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के विवाद पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह उस समय चहल के साथ थी जब वह अपने तलाक की वजह से मुश्किल समय से गुजर रहे थे।

2 min read
May 18, 2026
आरजे महविश ने युजवेंद्र चहल पर की बात (Photo Source- Instagram)

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash relationship: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर आरजे महविश ने बड़ा बयान दिया है। क्रिकेटर संग पिछले काफी समय से अपनी कथित रिलेशनशिप और फिर अचानक ब्रेकअप की खबरों को लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई थी। खासकर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के अलग होने के बाद से ही इन दोनों का नाम लगातार जोड़ा जा रहा था। हाल ही में जब फैंस ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, तो सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। अब महीनों के इंतजार के बाद, आरजे महविश ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अनफॉलो करने की असली वजह बताई है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर उनका युजवेंद्र चहल से रिश्ता क्या है?

ये भी पढ़ें

‘माता-पिता भगवान नहीं होते, गलती मानो’ तनाज ईरानी का तलाक पर छलका दर्द, बोलीं- रो-रोकर मांगी थी माफी

आरजे महविश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर दिया बयान (Yuzvendra Chahal RJ Mahvash relationship)

एक मशहूर एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत के दौरान आरजे महविश ने सोशल मीडिया से युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने पर खुलासा किया। उन्होंने कहा, "लोगों की आदत होती है कि वह छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं। जब आप खुद इस स्थिति से गुजरते हैं, तो आपको यह कोई बड़ी बात नहीं लगती। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे दो दोस्तों के बीच किसी बात पर मामूली बहस हो गई और उन्होंने गुस्से में एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। बात बस वहीं खत्म हो जाती है।"

महविश ने दोस्ती की अहमियत पर बात करते हुए आगे कहा, "जब आप अपने दोस्तों के साथ बिना किसी झिझक के हर तरह की बातें कर सकते हैं, तो दिल में कोई कड़वाहट या मनमुटाव नहीं रखना चाहिए। मैं हमेशा चहल के लिए अच्छा ही सोचूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी। इस पूरे मामले में इतनी बड़ी कोई बात नहीं है जितना इसे सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है।"

आरजे महविश ने बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच (Yuzvendra Chahal Instagram unfollow)

अपने रिश्ते की सच्चाई को साफ करते हुए आरजे महविश ने साफ किया कि उनके और युजवेंद्र के बीच कभी भी कोई रोमांटिक रिश्ता या डेटिंग जैसा कुछ नहीं था। उन्होंने बताया कि जब युजवेंद्र अपने निजी जीवन में एक बेहद मुश्किल और तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे थे, तब वह सिर्फ एक करीबी और सच्ची दोस्त की तरह उनके साथ खड़ी थीं।

भले ही दोनों को कई मौकों पर सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा गया हो, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर किया, लेकिन महविश के इस बयान ने अब साफ कर दिया है कि हर लड़का-लड़की सिर्फ अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चल रही गॉसिप्स पर अब विराम लग जाएगा।

Updated on:
18 May 2026 06:53 am
Published on:
18 May 2026 06:48 am
Also Read
View All