मनोरंजन

Roadies के रघु राम CJP प्रोटेस्ट में जंतर-मंतर पहुंचे, अभिजीत दिपके संग मुलाकात वायरल, सोनम वांगचुक से भी मिले

CJP Protest: Roadies के रघु राम हाल ही में CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान उनकी अभिजीत और दिपके के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
2 min read
• •
Jul 08, 2026
CJP Protest
CJP Protest (This photo from x: @GenZ_of_India_)

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में टीवी पर्सनैलिटी और MTV रोडीज के को-प्रोड्युसर रघु राम भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात की और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी मुलाकात की। उनकी मौजूदगी ने प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी।

रघु राम ने रोडीज के एक पुराने वायरल ऑडिशन का जिक्र किया

रघु राम और अभिजीत दिपके की मुलाकात के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी देखने को मिली। दिपके ने मजाक करते हुए रोडीज के एक पुराने वायरल ऑडिशन का जिक्र किया और कहा कि वो ऑडिशन देने आए थे, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस पर रघु राम ने भी हंसते हुए जवाब दिया और माहौल को नॉर्मल बना दिया।

उन्होंने कहा कि वो इस आंदोलन का सपोर्ट जताने और लोगों से मिलने के लिए यहां आए हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि आंदोलन से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान निकलेगा। बता दें, प्रदर्शन स्थल पर रघु राम ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी मुलाकात की। वांगचुक पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी फोटोज और मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शेयर की

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, लंबे भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का वजन लगभग 6.25 किलोग्राम कम हो गया है। संगठन ने दावा किया कि 10 दिन के भूखे रहने के बाद उनका ब्लड प्रेशर भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। इसके बावजूद वांगचुक लगातार आंदोलन में डटे हुए हैं और सपोर्टर्स से संवाद बनाए हुए हैं।

बता दें, रघु राम की मौजूदगी के बाद इस प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर और अधिक ध्यान मिलने लगा है। कई यूजर्स इसे जनसमर्थन का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस पर अलग-अलग राय भी व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल जंतर-मंतर पर जारी है और लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Updated on:
08 Jul 2026 02:20 pm
Published on:
08 Jul 2026 02:20 pm
Also Read
View All
‘आपके चरणों में नहीं आ सकता, दुश्मनी भी चलेगी’, गौतम गुलाटी से भिड़े शहजाद पूनावाला, सारा का छलका पुराने रिश्ते का दर्द

सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की सरप्राइज एंट्री से शुरू होगा ‘कॉफी विद करण 9’?, फैंस को मिल सकता है 90s का नॉस्टैल्जिया

‘गनमास्टर G9’ से पहले भी 5 फिल्मों की शूटिंग के दौरान घायल हुए इमरान हाशमी, अब हवा में पलट गई कार

‘बिना प्रोफाइल फोटो वालों का नेगेटिव फीडबैक नहीं चाहिए’, मृणाल ठाकुर ने ‘पूजा मेरी जान’ को लेकर ट्रोलर्स को दिया जवाब!

हादसे के बाद बाल-बाल बचे इमरान हाशमी का पहला पोस्ट आया सामने, फिल्म के नए गाने को लेकर दी जानकारी