मनोरंजन

Cirkus Teaser Out : रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का टीजर आउट, मजेदार वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Cirkus Teaser Out : रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर समेत कई दिग्गज एक्टर्स दिखाई देंगे। वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2022, 2:25 PM IST
cirkus_teaser_out.jpg
Cirkus Teaser Out

Cirkus Teaser Out : कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) आपको हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर जारी (Cirkus Teaser Out) कर दिया गया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) समेत कई दिग्गज एक्टर्स की एक्टिंग और कॉमेडी से भरपूर सर्कस का टीजर खुद रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Rohit Shetty Instagram) पर शेयर किया है। इस छोटे से वीडियो में रणवीर सिंह और उनकी फिक्शनल मैड फैमिली को दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद लोग भी हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

बता दें कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म सर्कस का ट्रेलर दिखाने से पहले एक प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस की पूरी टीम (Cirkus star cast) को दर्शकों से मिलाया है। फिल्म टीजर में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े के साथ-साथ पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सर्कस के सेट से (Ranveer Singh Cirkus) एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि जल्द ही वो पूरी टीम के साथ सर्कस (Cirkus) का प्रमोशन शुरू कर देंगे। दरअसल, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिम्बा (Ranveer Singh Simba) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म सर्कस से लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। बता दें कि फिल्म को 23 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

Updated on:
25 Nov 2022, 2:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’