Kartik Aaryan And Karan Johar: धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर के साथ एक्टर की अनबन की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं, खासकर तब जब उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, अब कार्तिक ने फीस लौटाने का फैसला किया है।
Kartik Aaryan And Karan Johar: बॉलीवुड के 'चॉकलेट बॉय' कार्तिक आर्यन इस समय अपनी फिल्म के प्रदर्शन और अपनी दरियादिली को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्तिक आर्यन ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बाद अपनी मर्जी से फीस में कटौती की है।
'बॉलीवुड हंगामा' के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म को थिएटर में दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म के खराब फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को देखते हुए कार्तिक ने अपनी फीस में से लगभग 15 करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं। साथ ही, एक्टर का ये कदम फिल्म के वित्तीय नुकसान के बोझ को प्रोड्यूसर के साथ शेयर करने की एक कोशिश माना जा रहा है। बता दें, फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें लगाई जा रही थीं कि कार्तिक आर्यन और निर्माता करण जौहर के बीच अनबन हो गई है।
सूत्रों ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है और बताया जा रहा है कि दोनों के प्रोफेशनल रिश्तों में कोई तनाव नहीं है। फीस कम करने का फैसला कार्तिक का अपना था, ताकि प्रोजेक्ट के नुकसान को कम किया जा सके। ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने ऐसा किया हो इससे पहले फिल्म 'शहजादा' के समय भी उन्होंने अपनी फीस को लेकर इसी तरह का लचीलापन दिखाया था।
इतना ही नहीं, कार्तिक और धर्मा प्रोडक्शंस की टैलेंट एजेंसी (DCAA) के बीच अनबन की खबरें भी गलत साबित हुई हैं। कार्तिक फिलहाल धर्मा प्रोडक्शंस के को-प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'नागजिला' (Nagzilla) की शूटिंग कर रहे हैं, जो इस बात का सबूत है कि वे और फिल्ममेकर करण जौहर के साथ अब भी काम कर रहे हैं। दरअसल, प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कार्तिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यूके (UK) की टीन करीना कुबिलियट के साथ उनके अफेयर की अफवाहें उड़ रही थीं और दोनों की गोवा वेकेशन की फोटोज में समानताएं पाए जाने के बाद फैंस ने उनके डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
मजेदार बात ये है कि जैसे ही सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हुई, कार्तिक ने करीना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। हालांकि, दोनों जनवरी के पहले हफ्ते में गोवा के एक ही होटल में रुके थे। दूसरी ओर, करीना कुबिलियट ने कार्तिक को डेट करने की बात से साफ इनकार कर दिया है और फिलहाल, कार्तिक आर्यन का पूरा ध्यान अपनी आने वाली फिल्मों पर है और उनका ये 15 करोड़ रुपये छोड़ने का फैसला इंडस्ट्री में उनकी तारीफ हो रही है।