Rupali Ganguly Attack On Mamata Banerjee: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में अब बदलाव की पूरी संभावना और जरूरत है।
Rupali Ganguly Attack On Mamata Banerjee: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर खुलकर अपनी राय रखी है। बता दें, IANS को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने TMC सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और बंगाल में BJP की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।
रूपाली गांगुली ने बताया कि बंगाल से उनका गहरा व्यक्तिगत नाता है और वहां के हालात देखकर उनका दिल दुखता है। उन्होंने कहा कि TMC के शासन में उनके अपने परिवार ने ऐसे हालात झेले कि वे घर से बाहर निकलकर वोट देने तक में डरते थे। उनके मुताबिक ये वो बंगाल नहीं है, जहां वो बड़ी हुई थीं।
रूपाली ने R.G. Kar मेडिकल कॉलेज मामले का जिक्र करते हुए ममता सरकार पर निशाना साधा। इसमें उनका कहना था कि इतने संगीन मामले में सरकार को कम-से-कम जिम्मेदार अधिकारी को हटाना चाहिए था, लेकिन उसका सिर्फ तबादला कर दिया गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक जवाबदेही की घोर कमी बताया।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने बंगाल के लोगों से अपील भी की कि वे बिना किसी डर के मतदान करें और अपने व अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर फैसला लें। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान का हवाला भी दिया जिसमें उन्होंने बंगाल में खुद मौजूद रहने की बात कही थी। इससे पहले भी महिला आरक्षण बिल को लेकर रूपाली गांगुली काफी आहत दिखीं। उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने महिलाओं को जोर देकर कहा कि सुरक्षा और सम्मान हर महिला का अधिकार है और ये आवाज अब रुकने वाली नहीं है।
बता दें, टीवी की दुनिया में अगर किसी शो ने लगातार दर्शकों के दिलों पर राज किया है, तो वो है ‘अनुपमा’। ये सीरियल सिर्फ अपनी कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि दमदार डायलॉग्स और अहम किरदार के लिए भी जाना जाता है और रूपाली गांगुली को इससे काफी पहचान भी मिली है।