
एक्ट्रेस श्रुति हासन( फोटो सोर्स; instantbollywood के इंस्टाग्राम अकाउंट से)
Shruti Haasan Videos: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस श्रुति हासन शनिवार शाम मुंबई में उस समय सुर्खियों में आईं, जब एक पैपराजी के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक का वीडियो सामने आया। कल शाम श्रुति हासन मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं, तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें 'मम्मा' कहकर बुलाया और बस यहीं से पूरा माहौल बदल गया।
40 साल की एक्ट्रेस ये सुनते ही चिढ़ गईं और उन्होंने तुरंत पलटकर जवाब दिया, "कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?" उनकी ये रिएक्शन कैमरे में कैद हो गई और देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अभी फैंस इस पर अपने अपने राय देने शुरू कर चुके है।
इस विवाद के बीच, श्रुति हासन इन दिनों अपने करियर के एक व्यस्त वाले दौर से गुजर रही हैं। बता दें, उन्हें हाल ही में रजनीकांत स्टारर 'कुली' में देखा गया था, जिसमें नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और आमिर खान जैसे दिग्गज भी थे।
अब वो जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की सुर्खियों में बनी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली है। इस सीजन में वो अनन्या पांडे की नई 'बहन' के किरदार में एंट्री करेंगी, जो सीरीज में एक नया रोमांच जोड़ने वाला है। इसके अलावा सीरीज में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, मुस्कान जाफरी और मिनी माथुर जैसे स्टार्स भी हैं।
बता दें, श्रुति ने बचपन में ही गाना शुरू किया था। केवल 5 साल की उम्र में उन्होंने भारतन की फिल्म 'थेवर मगन' के गाने से अपना डेब्यू किया था। उनके लिए ये एक खास अवसर था, क्योंकि इस फिल्म में उनके पिता कमल हासन लीड रोल में थे। हालांकि, शुरुआत में उनकी आवाज 'अनट्रेंड' थी। श्रुति वर्कफ्रांट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी जबरदस्त है। दुलकर सलमान के साथ 'आकाशमलो ओका तारा', विजय सेतुपति के साथ तमिल फिल्म 'ट्रेन' और प्रभास स्टारर मोस्टअवेटेड फिल्म 'सालार: पार्ट 2' तीनों फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
Published on:
19 Apr 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
