मनोरंजन

टाइगर वर्सेज पठान के लिए शाहरुख-सलमान देंगे ये कुर्बानी, यशराज फिल्म्स के साथ हुई डील!

Tiger Vs Pathaan : सलमान खान और शाहरुख खान फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए मेकर्स अभी से जुट गए हैं। इस फिल्म में दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख और सलमान अपनी फीस की कुर्बानी दे रहे हैं। दोनों कोई फीस चार्ज नहीं करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2023, 11:53 AM IST
salman_khan_and_shahrukh_khan_will_get_40_percent_profit_share_of_tiger_vs_pathaan_deal_fix_with_yrf.png

पठान की जबरदस्त सफलता के बाद यशराज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स के तहत फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने का ऐलान किया था। जिसकी प्लानिंग में मेकर्स अभी से जुट गए हैं। फिल्म में टाइगा यानी सलमान खान और पठान यानी शाहरुख खान एक दूसरे के अपोजिट दिखाई देंगे। जबकि खबर है कि विलेन के रोल के लिए निर्माता आदित्य चोपड़ा ने हाॅलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ (Jesan Momoa) से बात की है। जेसन मोमोआ हॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा, सलमान और शाहरुख के सामने खलनायक के तौर पर पेश करना चाहते हैं।

अब खबर है कि फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रॉफिटेबल प्रोजेक्ट बनाने के लिए खास प्लानिंग की है। इस प्लानिंग के मुताबिक, दोनों सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगे। भले ही आपको सुनकर यकीन न हो रहा हो लेकिन ये सच है। दोनों स्टार इस बड़ी फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं।

दरअसल, शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म टाइगर वर्सेज पठान के प्रॉफिट में शेयर लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ खास डील की है, जिसके मुताबिक वो इन दोनों कलाकारों को फिल्म के प्रॉफिट में 40.40 प्रतिशत का शेयर देंगे।

गौरतलब है कि सलमान खान और शाहरुख खान इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं, जो प्रॉफिट शेयरिंग पर ही काम करते हैं। हालांकि टाइगर वर्सेज पठान जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए ये दोनों स्टार्स कितने प्रतिशत प्रॉफिट शेयर लेंगे, यह फैसला करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन आदित्य चोपड़ा ने इसका रास्ता भी निकाल लिया है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’