scriptटाइगर 3 से सिंघम अगेन तक, बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा देंगे इन फिल्मों के सीक्वेल | Patrika News
मनोरंजन

टाइगर 3 से सिंघम अगेन तक, बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा देंगे इन फिल्मों के सीक्वेल

8 Photos
1 year ago
1/8

फिल्म इंडस्ट्री में अब तक ऐसी कई फिल्में आ चुकी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। जिसे देखते हुए मेकर्स इनके अगले पार्ट को बनाने की तैयारी हैं। इन्हीं में से एक है यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3', जो इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आएंगी।

2/8

साल 2001 में बाॅलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' ने सिनेमाघरों में भी गदर मचा दिया था। अब इसका दूसरा पार्ट 'गदर 2' आने वाला है, जो इसी साल अगस्त में रिलीज होगा।

3/8

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की काॅमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'हेरा फेरी' के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब इसका दूसरा पार्ट आने वाला है। जल्द 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू होगी।

4/8

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओ माई गाॅड' भी जब आई थी तो उसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान हो चुका है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट की जानकारी नहीं आई है।

5/8

मशहूर डासरेक्टर रोहित शेट्टी के काॅप यूनिवर्स की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न' के बाद तीसरे पार्ट का ऐलान हो चुका है। 'सिंघम अगेन' जल्द लेकर जल्द ही अजय देवगन दर्शकों के बीच लौटेंगे।

6/8

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले साल 2019 में आई फिल्म 'वाॅर' सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्राॅफ लीड एक्टर्स थे। अगले साल 2024 में 'वाॅर 2' रिलीज होगी। जिसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के होने की चर्चा भी है।

7/8

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन-शिवा' पिछले साल आई थी और सुपरहिट साबित हुई थी। जल्द दर्शकों के सामने 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' होगी। इसका आधिकारिक ऐलान हो चुका हैै।

8/8

रोहित शेट्टी को काॅमेडी फिल्मों का मास्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनकी सुपरहिट काॅमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' आज भी दर्शकों की फेवरेट है। 'गोलमाल' के अबतक चार पार्ट आ चुके हैं। 'सिंघम अगेन' के बाद रोहित 'गोलमाल 5' को बनाएंगे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.