मनोरंजन

जब सलमान खान ने हाथ जोड़कर मांगी थी अथिया शेट्टी से माफी, वजह जान चौंक जाएंगे आप

When Salman Khan apologize Athiya Shetty on Camera : आथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी हैं और जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी करने वाली हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसा वाक्या बताएंगे जब सलमान खान ने अथिया से माफी मांगी थी।
2 min read
Jan 19, 2023
salman_khan_apologize_athiya_shetty.jpg
When Salman Khan apologize Athiya Shetty

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं। वह इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बीच अथिया एक और वजह से सुर्खियों में हैं। ऐसी खबर थी कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salma Khan) ने कैमरे के सामने सरेआम हाथ जोड़कर अथिया शेट्टी से माफी मांगी थी। ये किस्सा तब का है जब सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के शो 'पिंच 2' में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि सलमान को शो में सबके सामने सॉरीर बोलना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के शो 'पिंच 2' में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान शो में अरबाज ने सलमान खान से उनसे जुड़े कई सवाल पूछे थे। हालांकि एक्टर ने भी सभी सवालों का जवाब दिया था। इसी दौरान अरबाज ने सलमान को तीन ऑप्शन दिए थे और उनसे पूछा था कि वो इन तीनों में किसे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। अरबाज ने ऑप्शन में कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी का नाम लिया था।

इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान पहले तो थोड़ा कंफ्यूज हो गए इसके बाद उन्होंने संगीता बिजलानी का नाम लिया। हालांकि वो संगीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते, जिस कारण उनका ये जवाब गलत साबीत हो जाता है। आगे फिर सलमान अथिया शेट्टी के नाम का ऑप्शन चूज करते हैं, जो कि सही जवाब था।

हालांकि सलमान खान ने सही जवाब देने के साथ ही कैमरे के सामने अथिया शेट्टी से उन्हें फॉलो ना करने को लेकर माफी भी मांगी थी। सलमान ने कहा कि 'अथिया मुझे माफ कर देना, मैं तुम्हें आज ही फॉलो करता हूं।' बता दें, अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी भी बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर हैं। उन्होंने भी अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं सलमान खान और सुनील शेट्टी दोनों एक दूसरे के बेहद करीबी और काफी अच्छे दोस्त हैं।

Published on:
19 Jan 2023 01:16 pm
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें, राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम