मनोरंजन

मैं जिंदा नहीं बचूंगा…कानूनी विवाद पर छलका समय रैना का दर्द, डोनाल्ड ट्रंप पर ये क्या बोल गए कॉमेडियन?

Samay Raina on India's Got Latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अमेरिका में हैं। समय ने हाल ही में अपने बीते समय को याद किया है। इस दौरान वो थोड़े भावुक हो गए।

2 min read
Feb 07, 2026
Samay Raina on India's Got Latent Controversy (सोर्स- एक्स)

Samay Raina on India's Got Latent Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी बेबाक शैली और निडर कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले समय रैना का बीता साल आसान नहीं रहा। हंसी के मंच पर लोगों को गुदगुदाने वाले इस कलाकार ने निजी जिंदगी में डर, तनाव और कानूनी परेशानियों का ऐसा दौर देखा, जिसने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। अब समय अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' और न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाली परफॉर्मेंस के चलते फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह सिर्फ कामयाबी नहीं, बल्कि उनका संघर्ष भी है।

ये भी पढ़ें

आधी रात सरकारी कॉलेज में अवैध तरीके से घुसे आमिर खान-अरिजीत सिंह? CCTV फुटेज आया सामने, प्रिंसिपल ने लगाया आरोप

समय रैना ने मुश्किल वक्त को किया याद (Samay Raina on India's Got Latent Controversy)

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान समय रैना ने खुलकर बताया कि साल 2025 उनके जीवन का सबसे कठिन समय रहा। उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर दर्ज हुए पुलिस केस, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और लगातार बनता कानूनी दबाव उनकी मानसिक सेहत पर भारी पड़ने लगा था। समय ने माना कि एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्हें अपने भविष्य और यहां तक कि अपनी सुरक्षा को लेकर भी डर सताने लगा था। उन्हें ऐसा लगने लगा जैसे वो जिंदा नहीं बचेंगे।

शो के नाम पर भावुक हुए समय रैना

अपने नए शो के नाम पर बात करते हुए समय भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि स्टिल अलाइव सिर्फ एक टाइटल नहीं, बल्कि उनके जज्बे की पहचान है। उनके मुताबिक, बीते साल हालात ऐसे बन गए थे कि उन्हें खुद पर यकीन नहीं था कि वह इस सब से निकल पाएंगे या नहीं। लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा मंच पर लौटने का फैसला किया।

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में समय ने किया परफॉर्म

समय रैना की उपलब्धियों में एक बड़ा अध्याय तब जुड़ गया, जब वो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्टेज मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कॉमेडियन बने। ये उपलब्धि उनके लिए सिर्फ प्रोफेशनल सफलता नहीं, बल्कि उस डर पर जीत है, जिसने उन्हें लंबे समय तक जकड़े रखा।

डोनाल्ड ट्रंप का नाम आते ही समय का रिएक्शन

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो समय ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि वो किसी नए कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहते। आर्टिस्ट वीजा पर अमेरिका में मौजूद समय ने मजाकिया लहजे में कहा कि यहां एक गलत शब्द भी भारी पड़ सकता है। भारत और अमेरिका के कानूनों की तुलना करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि यहां कॉमेडी करते वक्त ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है। समय ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप तो सीधे केस कर देते हैं, इसलिए मैं कुछ नहीं बोलूंगा।

ये भी पढ़ें

राजू, श्याम और बाबूराव के फिर साथ आने पर लगा ग्रहण! कानूनी पछड़े में फंसी अक्षय की ‘हेरा फेरी 3’

Published on:
07 Feb 2026 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर