मनोरंजन

Fact Check: समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, डोनाल्ड ट्रंप ने समय रैना का अमेरिका वीजा किया रद्द? जानें सच

Donald Trump Parody In Indias Got Latent 2: समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट 2 के पहले एपिसोड ने हर तरफ काफी बज बना दिया है। शो में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी एक एक्ट किया गया, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया जा रहा है।

2 min read
Jun 22, 2026
Donald Trump Parody In Indias Got Latent 2
Donald Trump Parody In Indias Got Latent 2 (सोर्स- satirelogy)

Donald Trump Parody In Indias Got Latent 2: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के शो में हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक मिमिक्री एक्ट किया गया जो इस वक्त काफी चर्चाओं में बना हुआ है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मौजदूगी में हुए इस एक्ट ने लोगों को खूब हंसाया। लेकिन क्या इस एक्ट की वजह से समय रैना की मुसीबत बढ़ गई है। क्या है सोशल मीडिया पर चल रहे दावे की सच्चाई, चलिए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

इंटरनेट पर तेजी से फैल रही पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिका ने समय रैना का वीज़ा रद्द कर दिया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इसकी वजह उनके शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के दूसरे सीजन में दिखाई गई डोनाल्ड ट्रंप की पैरोडी है। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले में किसी भी आधिकारिक एजेंसी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। क्या है आखिर इस दावे का सच, क्या सच में ऐसा हुआ है?

सिर्फ मजाक के लिए किया गया पोस्ट

दरअसल सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि ये एक मजाकिया पोस्ट है जो सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए किया गया है। इस दावे में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि इस दावे की खबर सुनने के बाद एक बार के लिए को समय के फैंस की धड़कनें जरूर तेज हो गई थी क्योंकि उनके शो का पहला सीजन भी काफी सुर्खियों और बवाल में रहा था।

पहले सीजन को बंद करना पड़ा था

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब समय रैना किसी विवाद के कारण चर्चा में आए हों। इससे पहले भी उनका शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ कई बार विवादों का हिस्सा बन चुका है। साल 2025 में शो के कुछ एपिसोड्स को लेकर कानूनी और सार्वजनिक बहस छिड़ गई थी। उस दौरान बढ़ते विवाद के बीच समय रैना ने पुराने एपिसोड्स को हटाने का फैसला लिया था, जिसका असर उनके कई कार्यक्रमों और शो पर भी पड़ा था।

Published on:
22 Jun 2026 12:51 pm