मनोरंजन

‘तू अपने मां-बाप की सगी नहीं हुई’, संचिता उगले की लीक हुई चैट? को- एक्टर पर दोस्त ने लगाा उत्पीड़न का आरोप

Sanchita Ugale Leaked Chat: अभिनेत्री संचिता उगले की मैौत मामले में अब हैरान कर देने वाला दावा निकलकर सामने आया है। संचिता की दोस्त ने खुलासा किया है कि उनके साथ को- एक्टर ने काफी बुरा बर्ताव किया था।

2 min read
Jun 16, 2026
Sanchita Ugale Leaked Chat
Sanchita Ugale Leaked Chat (सोर्स- एक्स)

Sanchita Ugale Leaked Chat: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के बाद मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। जहां शुरुआती जांच अभिनेत्री की निजी जिंदगी और मानसिक स्थिति के इर्द-गिर्द घूम रही थी, वहीं अब एक वायरल चैट और उनकी करीबी दोस्त के दावों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे स्क्रीनशॉट्स और आरोपों के बीच ये मामला सिर्फ एक दुखद मौत नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत के अंदर छिपे दबावों और कथित उत्पीड़न की चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

दोस्त के दावों ने मचाई सनसनी

संचिता की करीबी दोस्त और अभिनेत्री इंद्राक्षी कांजीलाल ने हाल ही में कुछ ऐसे दावे किए हैं जिन्होंने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। उनका कहना है कि संचिता ने अपने काम के दौरान कई परेशानियों का सामना किया था। इंद्राक्षी के मुताबिक, अभिनेत्री ने उन्हें निजी तौर पर कुछ ऐसे अनुभव बताए थे, जिनसे वो मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं। उन्होंने ये भी दावा किया कि संचिता ने अपनी शिकायतें संबंधित वरिष्ठ लोगों तक पहुंचाई थीं, लेकिन हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया।

वायरल चैट ने बढ़ाए सवाल

मामले को और ज्यादा चर्चा में तब लाया गया जब कुछ कथित चैट स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इन स्क्रीनशॉट्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि इनमें एक सह-कलाकार उज्जवल शर्मा और संचिता के बीच हुई बातचीत दिखाई गई है। हालांकि इन चैट्स की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। बावजूद इसके, इंटरनेट पर इन्हें लेकर बहस छिड़ गई है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

सह-कलाकार पर लगे गंभीर आरोप

इंद्राक्षी के आरोपों के बाद संचिता के एक सह-कलाकार उज्जवल शर्मा का नाम भी चर्चा में आ गया है। अभिनेत्री की दोस्त का कहना है कि सेट पर कुछ घटनाएं ऐसी हुई थीं जिन्होंने संचिता को अंदर तक झकझोर दिया था। हालांकि संबंधित अभिनेता की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने टेली चक्कर से ही बात करते हुए ये जरूर बताया है कि उनमें और संचिता में सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था।

अचानक लिया गया फैसला अब भी रहस्य

सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है कि आखिर वो कौन सी परिस्थितियां थीं जिन्होंने एक उभरती हुई अभिनेत्री को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। मौत से एक दिन पहले तक सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई देने वाली संचिता के व्यवहार से किसी को अंदाजा नहीं था कि उनके भीतर कोई गंभीर संघर्ष चल रहा है। यही वजह है कि उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए ये घटना अब भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।

Published on:
16 Jun 2026 09:26 am