मनोरंजन

Khalnayak Returns में डार्क लुक और वायरल डायलॉग के साथ संजय दत्त ने आते ही सोशल मीडिया पर लगा दी आग

khalnayak returns teaser out: फिल्म Khalnayak Returns में संजय दत्त का डार्क लुक और उनका वायरल होता हुआ डायलॉग सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सामने आईं, उनके फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई।

2 min read
Apr 25, 2026
Khalnayak Returns में डार्क लुक और वायरल डायलॉग के साथ संजय दत्त ने आते ही सोशल मीडिया पर लगा दी आग
एक्टर संजय दत्त (फोटो सोर्स; X के @amitbhatia1509 अकाउंट द्वारा)

Khalnayak Returns teaser out: बॉलीवुड के फेमस और मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक का आखिरकार आगाज हो गया है। एक्टर संजय दत्त ने 'खलनायक रिटर्न्स' का पहला लुक टीजर जारी करके फैंस के दिलों में पुरानी यादों की एक ऐसी लहर दौड़ा दी है जो थमने का नाम नहीं ले रही। बता दें, 1993 की ब्लॉकबस्टर 'खलनायक' के इस सीक्वल का इंतजार फैंस को कई सालों से था और अब जब पहली झलक सामने आई है तो दर्शकों का उत्साह थम नहीं पा रहा है।

टीजर में संजय दत्त दिखें इंटेस और डार्क अवतार में

मुंबई में आयोजित एक बड़े इवेंट में मेकर्स ने 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर और पोस्टर एक साथ जारी किए। टीजर में संजय दत्त एक बेहद इंटेस और डार्क अवतार में दिखे। दरअसल, उनका सख्त भाव, आक्रामक माहौल और हिंसा से भरा रोल सब कुछ ये बताने के लिए काफी था कि नायक नहीं, अब असली 'खलनायक' हूं मैं और अब 'खलनायक' की कमबैक हो चुकी है। फैंस ने जैसे ही इसका टीजर देखा, तो सोशल मीडिया पर तारीफों और उत्साह की बाढ़ आ गई। संजय दत्त ने टीजर के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा "कुछ कहकहा नहीं होता… वो दोबारा शुरू होता है।" पोस्टर के कैप्शन में ये भी लिखा था,"हर कहानी का एक वक्त होता है… और उसका वक्त आ गया है।" इन शब्दों ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया।

1993 में सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी 'खलनायक' अपने दौर की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलताओं में से एक थी। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की तिकड़ी ने इस फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया था। इस फिल्म की कहानी, किरदार और चार्ट-टॉपिंग संगीत सब कुछ आज भी लोगों की यादों में ताजा है। ये फिल्म तीन दशक बाद भी बॉलीवुड के इतिहास में एक मील के पत्थर की तरह खड़ी है।

ये एक नॉस्टेल्जिया का मोमेंट था पुरानी पीढ़ी के लिए

इतना ही नहीं, 'खलनायक रिटर्न्स' जियो स्टूडियोज, एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के संयुक्त बैनर तले बन रही है। एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की एंटरटेनमेंट ब्रांच एस्पेक्ट प्रोडक्शन ने इस कल्ट फिल्म के सीक्वल के प्रोडक्शन राइट्स आधिकारिक तौर पर हासिल किए हैं।

और इसके पहले लुक के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने लायक थीं। कई लोगों ने 1993 के उस दौर को याद किया जब 'खलनायक' सिनेमाघरों में लगी थी। पुरानी पीढ़ी के दर्शकों के लिए यह एक नॉस्टेल्जिया का पल था, जबकि नई पीढ़ी भी इस किरदार की दमदार वापसी को देखकर उत्साहित है।

Published on:
25 Apr 2026 08:04 am