मनोरंजन

शेफ संजीव कपूर की बनेगी बायोपिक, अक्षय कुमार निभाएंगे मुख्य भूमिका!

Sanjeev Kapoor Biopic: मशहूर शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है और इसके लिए उन्होंने अभिनेता भी चुन लिया है। हाल ही में शेफ संजीव कपूर ट्विंकल खन्ना के चैट शो आइकॉन्स में नजर आए। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि उनपर बायोपिक बनेगी तो वह किसे अपने रोल में देखना चाहेंगे?

2 min read
Mar 19, 2023
Sanjeev Kapoor Nominates Akshay Kumar For His Biopic On Twinkle Khanna Talkshow

Sanjeev Kapoor Biopic: शेफ संजीव कपूर भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। उनके शो 'खाना खजाना' ने टेलीविजन पर इतिहास रच दिया था। दोपहर के समय दिखाया जाने वला यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए देखने योग्य था। यह शो एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा चलने वाला शो भी बन गया था। इसे 120 देशों में प्रसारित किया गया था और 2010 में इसके 500 मिलियन से अधिक दर्शक थे। लोगों के बीच संजीव कपूर तब बड़ा क्रेज था। इस कार्यक्रम ने उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया। हाल ही में उन्हें एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ट्वीक इंडिया में दिखाई दिए। इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने उनसे कई सवाल पूछे।


ट्विंकल खन्ना के शो पर पहुंचे संजीव कपूर


एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब चैनल 'ट्वीक इंडिया' पक सेलिब्रिटीज इंटरव्यू देने आते हैं। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया। ट्विंकल ने संजीव कपूर से पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बात करते हुए ट्विंकल ने बायोपिक का विषय भी उठाया।


इस एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं संजीव कपूर


दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि सुपर शेफ तरला दलाल पर फिल्म बनने जा रही है। ऐसे में ट्विंकल ने संजीव से सवाल किया, "अपनी बायोपिक के लिए आप किस एक्टर को चुनेंगे। या फिर पहले से ही उन्होंने किसी को कास्ट कर लिया है तो इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी दें।" ट्विंकल के सवाल पर संजीव कपूर ने कहा, "अक्षय कुमार जी कहां हैं? वह तो खाना भी अच्छा बनाते हैं।"

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 में ऐसा होगा संजय दत्त का किरदार, एक्टर ने खुद किया कंफर्म


अक्षय कुमार ने कया है शेफ का काम


बता दें, अक्षय अभिनेता बनने से पहले शेफ थे और थाईलैंड में उन्होंने शेफ का काम किया है। वहीं, अक्षय इस बात को खुद स्वीकार भी कर चुके हैं कि वह खाना बनाना जानते हैं। ऐसे में अगर संजीव कपूर की बायोपिक बनती है तो अक्षय को उनकी भूमिका में देखना काफी मजेदार रहेगा। हालांकि अक्षय कुमार संजीव कपूर की बायोपिक में काम करेंगे या नहीं अभी इसपर कोई फैसला नहीं लिया गया है।


लगातार फ्लॉप हो रही अक्षय की फिल्में


वहीं, संजीव कपूर के जवाब से संभावना जताई जा रही है कि अक्षय कुमार एक बार फिर बायोपिक में नजर आ सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रिलीज हुई अक्षय की कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। इस वजह से उनकी आने वाली फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है। अभी फिलहाल उनकी फिल्में 'ओ माय गॉड 2', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हेरा फेरी 3' की काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा, शूटिंग के वक्त 100 फीट नीचे गिरा युवक

Published on:
19 Mar 2023 03:41 pm
Also Read
View All