
श्रेया करला-ऋषभ जायसवाल पर भड़कीं भाव्या सिंह (सोर्स: instagram-samarthkrishna6097/shreyakalraa)
Bhavya Singh Statement: रियलिटी शो Lock Upp 2 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शो की विनर श्रेया कारला और उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब भाव्या सिंह ने दोनों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें, इस एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट में भाव्या ने ऋषभ के लुक और उनके पहने हुए कपड़ों पर तंज कसा और दोनों के रिश्ते को लेकर भी इशारों-इशारों में टिप्पणी की।
भाव्या ने कहा, "सबसे अजीब चीज जो मैंने देखी वो ये थी कि वो घटिया-सा आदमी अपने आप को टॉम क्रूज समझ रहा है। वो शर्ट पहनकर चला गया जिसमें 'शुगर डैडी' लिखा था। अबे, तू भी बिकता है, वो भी बिकती है"। बता दें, भाव्या ने आगे कहा कि वह इस मामले में अपना मुंह नहीं खुलवाना चाहतीं। उनके इस बयान को श्रेया और ऋषभ के रिश्ते पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।
भाव्या के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे गटर माउथ से जलन की महक आ रही है।" वहीं दूसरे यूजर ने भाव्या को 'गटर माउथ' कहकर निशाना साधा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाव्या हर किसी के बारे में ऐसे बोलती हैं, जैसे वह खुद 'दूध की धुली' हुई हों, यानी भाव्या के बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। भाव्या सिंह का ये बयान एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट में सामने आया है।
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। सभी कंटेस्टेंट्स के वोट मिलने के बाद श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि, शुरुआत में सोशल मीडिया फैन पेजों पर शिवांगी जोशी के विनर बनने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन आखिर में श्रेया कालरा ने बाजी मार ली। श्रेया ने राम कपूर, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बनाई और फिनाले में ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम कर ली।
Updated on:
27 Aug 2026 07:23 pm
Published on:
27 Aug 2026 07:23 pm
