
श्रेया कालरा ने 'बिग बॉस' में एंट्री को लेकर कही ऐसी बात (सोर्स: instagram-shreyakalraa)
Lock Upp 2 winner Shreya Kalra: 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। शो जीतने के बाद उनके बिग बॉस में शामिल होने की खबरें और कयास तेज हो गए थे। अब श्रेया ने खुद इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका किसी दूसरे रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।
श्रेया कालरा ने अपने इंस्टाग्राम चैनल 'क्लॉक इट विद श्रेया' पर एक वॉइस नोट शेयर किया। इसमें बिग बॉस में जाने को लेकर लगातार पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "जो मुझसे पूछ रहा है मैं बिग बॉस जाऊंगी कि नहीं- मैं बस अभी एक पागलखाने से निकल के आई हूं।"
श्रेया ने आगे बताया कि 'लॉक अप 2' का अनुभव उनके लिए मानसिक रूप से काफी थकाने वाला रहा और अभी वो खुद को किसी दूसरे रियलिटी शो के लिए तैयार नहीं मानतीं।
हालांकि, श्रेया ने रियलिटी टीवी से पूरी तरह दूरी बनाने की बात नहीं कही है। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें किसी शो में अलग भूमिका निभाने का मौका मिलता है, तो वो उसके लिए तैयार हैं। श्रेया के मुताबिक, वो कंटेस्टेंट बनने के बजाय होस्ट, मेंटर या गैंग लीडर जैसी किरदार निभाना पसंद करेंगी यानी आने वाले समय में उन्हें रियलिटी शो में किसी नए अंदाज में देखा जा सकता है, लेकिन फिलहाल दोबारा कंटेस्टेंट बनकर शो में उतरने का उनका कोई प्लान नहीं है।
इतना ही नहीं, श्रेया ने इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक और सवाल का जवाब दिया। जब उनसे शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी शादी का कोई प्लान नहीं है, लेकिन उन्हें वो शख्स मिल चुका है जिससे वो शादी करना चाहती हैं। उनका इशारा ऋषभ जायसवाल की तरफ था। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और शादी को लेकर बाद में प्लान करेंगे। मजाकिया अंदाज में श्रेया ने ये भी कहा कि जब ऋषभ उनकी तरफ से सॉलिटेयर डायमंड लेकर आएंगे, तो वो पक्का हां कह देंगी।
श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' के ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो जीतने के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी मिला। शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि योगेश रावत सेकंड रनर-अप रहे।
Updated on:
08 Aug 2026 01:14 pm
Published on:
08 Aug 2026 01:14 pm
