8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आपको शर्म आनी चाहिए’, PM मोदी पर मुग्धा प्रधान के बयान से भड़कीं कंगना रनौत, जमकर सुनाया

Kangana on PM Modi:PM मोदी पर मुग्धा प्रधान की विवादित टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जानिए कंगना ने क्या कहा और पूरा विवाद कैसे शुरू हुआ।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut Mugdha Pradhan

PM मोदी पर मुग्धा प्रधान की विवादित टिप्पणी पर कंगना का बयान (सोर्स: IMDb/ithrivein)

PM Modi controversy: पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर iThrive की संस्थापक और CEO मुग्धा प्रधान की विवादित कमेंट पर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो में प्रधान ने राजनीतिक नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का बचाव करते हुए पीएम मोदी को लेकर भी टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अब कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रधान के बयान पर अपना जवाब दिया है।

कंगना का बयान निजी समस्याएं PM पर क्यों थोप रही हैं?

कंगना रनौत ने सवाल उठाया कि मुग्धा प्रधान अपनी निजी परेशानियों और नाराजगी को पीएम पर क्यों निकाल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी इलाके में नागरिक समस्याएं हैं तो उन्हें संबंधित स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के सामने उठाया जाना चाहिए। इस पर कंगना ने स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को प्रकृति और सार्वजनिक जगहों पर कचरा फैलाने के खिलाफ जागरूक होना चाहिए।

PM मोदी को लेकर टिप्पणी पर कंगना का पलटवार

कंगना ने मुग्धा प्रधान की उस टिप्पणी पर भी निशाना साधा जिसमें पीएम मोदी को थप्पड़ मारने की बात कही गई थी। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर धमकियों, मौत की कामना और उनकी उम्र को लेकर की गई टिप्पणियों की आलोचना की।

कंगना ने अपने पोस्ट में मुग्धा प्रधान से कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं करता है तो वो उसके खिलाफ आवाज उठा सकती हैं, लेकिन इसके लिए पीएम को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। इसी दौरान उन्होंने प्रधान के बयान को लेकर कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।

वीडियो में क्या बोली थीं मुग्धा प्रधान?

विवाद उस वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ जिसमें मुग्धा प्रधान एक युवा महिला के जरिए राजनीतिक नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर हो रही आलोचना पर बात करती नजर आई थीं।

बता दें, वीडियो में मुग्धा प्रधान ने राजनीतिक नेतृत्व में मौजूद उम्रदराज पुरुषों और पितृसत्तात्मक सोच पर सवाल उठाते हुए महिलाओं के गुस्सा जाहिर करने के तरीके का बचाव किया। इसी दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को सीधे संबोधित करते हुए थप्पड़ मारने जैसी टिप्पणी की। मुग्धा प्रधान ने राजनीतिक नेतृत्व में मौजूद बूढ़े लोगों से पद छोड़ने और युवाओं को जिम्मेदारी देने की बात भी कही। इस पूरे विवाद के बीच कंगना रनौत की प्रतिक्रिया ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।