8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला को मिला नया डिजिटल शो! Youtube पर होगा प्रीमियर

Akanksha Chamola New Show: 'लॉक अप' फेम आकांक्षा चमोला ने अपने गौरव खन्ना से अलग होने की बात की थी। अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आई है। उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स की नई डिजिटल पहल के तहत साझेदारी की है। वह जल्द ही अपना नया चैट शो लेकर आएंगी।
2 min read
Google source verification
Akanksha Chamola big step partners with balaji telefilms new digital show

आकांक्षा चमोला के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट (Photo Source- @akankshagkhanna)

Akanksha Chamola New digital show: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आईं आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने पति गौरव खन्ना से अलग होने का ऐलान किया था। अब शो खत्म होने के बाद आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदलकर ‘आकांक्षा चमोला’ कर लिया है। इसी बीच उन्हें एक बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल गया है। एक्ट्रेस अब बालाजी टेलीफिल्म्स की नई डिजिटल पहल का हिस्सा बन गई हैं और अपना नया चैट शो शुरू करने जा रही हैं।

आकांक्षा चमोला के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म्स ने कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मिलकर नए और ओरिजिनल डिजिटल फॉर्मेट तैयार करने की पहल शुरू की है। इस प्रोजेक्ट का मकसद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ मिलकर नए तरह का कंटेंट तैयार करना है। कंपनी इसके जरिए अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। इसी पहल के तहत आकांक्षा चमोला पहली क्रिएटर के तौर पर बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं। ‘लॉकअप 2’ के बाद उनके लिए यह एक नया मौका है। अब वह एक्टिंग के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं।

आकांक्षा चमोला का आएगा चैट शो

आकांक्षा चमोला इस साझेदारी के तहत ‘नॉट योर संस्कारी शो’ नाम से एक नया चैट शो लेकर आएंगी। इस शो का प्रीमियर उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। हालांकि, शो की शुरुआत की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस नए शो के जरिए आकांक्षा दर्शकों को अपने बारे में एक अलग अंदाज दिखाना चाहती हैं। ‘लॉकअप 2’ में उनके निजी जीवन और व्यक्तित्व को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अब डिजिटल शो के जरिए वह दर्शकों से सीधे जुड़ने की कोशिश करेंगी।

आकांक्षा ने क्या कहा?

इस नई साझेदारी को लेकर आकांक्षा चमोला ने कहा कि यह उनके करियर में एक नए दौर की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि दर्शकों को उनका एक अलग रूप देखने को मिलेगा। आकांक्षा के मुताबिक, उनका मानना है कि स्क्रीन पर दर्शक किसी कलाकार का जितना हिस्सा देखते हैं, उसके अलावा भी उसकी जिंदगी और व्यक्तित्व के कई पहलू होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘लॉकअप’ ने दर्शकों को उनके असली व्यक्तित्व को समझने का मौका दिया। शो के दौरान उन्हें दर्शकों से जो प्यार मिला, उसने उन्हें अपने फैंस से जुड़ने के नए तरीके तलाशने के लिए प्रेरित किया।

डिजिटल पहचान बनाने पर जोर

बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम करने को लेकर आकांक्षा ने कहा कि यह सिर्फ अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाने तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि इस साझेदारी के जरिए एक लंबे समय तक चलने वाली डिजिटल पहचान बनाने पर काम किया जा रहा है। इस बीच आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर भी अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपने प्रोफाइल में ‘खन्ना’ की जगह ‘चमोला’ कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने अपना यूजरनेम बदलने के लिए मेटा से मदद भी मांगी है। अब ‘लॉकअप 2’ के बाद उनके नए चैट शो की शुरुआत का इंतजार किया जा रहा है।