बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े अपडेट आए दिन लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं। दर्शक एक बार फिर से राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। वहीं जब से फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एंट्री कंफर्म हुई है, तब से दर्शकों की खुशी दोगुनी हो गई है। जाहिर है कि संजय दत्त 'हेरा फेरी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अब हाल ही में उनके रोल का खुलासा हुआ है।