बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जैसे ही फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा तेज हुई तो लोगों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। पिछले दिनों ही 'हेरा फेरी 3' के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें अक्षय, सुनील और परेश रावल एक ही फ्रेम में नजर आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पर काम शुरू हो गया है। इस बीच खबर आई कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर पर पहली बार एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।