
Sanoj Mishra On Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा की मानें तो सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ है। इन्हीं सब पर बात करते हुए सनोज मिश्रा ने अपने नए वीडियो में खुद की जान को खतरा बताया है। सनोज मिश्रा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सनोज ने कैप्शन में लिखा- साथियो हो सकता है ये मेरा आखिरी वीडियो हो। वीडियो में सनोज मिश्रा मोनालिसा के आरोपों पर जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। सनोज मिश्रा ने वीडियो में कहा, अब मामला ऐसा हो गया है कि मेरे पीछे जिहादियों के साथ केरल की इसाई मिशनरीज भी आकर जॉइंट ऑपरेशन में मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। आज आप देख रहे हैं कि किस तरह से उस बच्ची को समझा कर मेरे खिलाफ सोशल मीडिया में अनाप-शनाप बातें कही जा रही हैं।
वीडियो में बात करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा, साथियों मेरी आवाज को दबाने के लिए मेरे ऊपर इल्जाम लगाए जा रहे हैं। जो आप लोग देख रहे हैं लेकिन देश की जनता ये जान रही है कि आरोप कभी पहले से क्यों नहीं आए। अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो प्रकरन अभी चल रहा है वो लव जिहाद का, ये कोई छोटा-मोटा मुद्दा नहीं था।
इस पर मेरा जो आर्थिक नुकसान हुआ, उससे भी परे है सनातन में इस तरह का गंदा मैसेज जाना जिसके लिए मुझे लगा कि मुझे लड़ना चाहिए। आप लोगों का सपोर्ट चाहिए मैं तो लड़ लूंगा। मेरे परिवार वालों को भी क्योंकि मेरी मां की तबीयत खराब है।
सनोज मिश्रा ने आगे बात करते हुए कहा कि मेरा उस लेवल का अटेचमेंट था मोनालिसा से। उसके साथ देखिए आज कहां से कहां लेकर चले गए। आज मैं उस बाप का दर्द भी महसूस कर रहा हूं जिस बाप के लिए मोनालिसा ने कहा कि मुझे जान का खतरा है। डायरेक्टर ने आगे बात करते हुए कहा, हम इस परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।