
Sapna Choudhary Instagram Account unavailable: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने और पति वीर साहू से तलाक कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि इस रिश्ते में वह एक काकी, चाची और पत्नी बनकर रह गई थीं। उन्होंने अपनी पहचान खो दी थी। जहां हर कोई सपना को सपोर्ट कर रहा था। वहीं, अचानक एक खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। सपना का इंस्टाग्राम अकाउंट अनाचक गायब हो गया। जिससे फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। वहीं, उनके पति वीर साहू का एक पोस्ट सामने आया है, उन्होंने अपनी नई एल्बम का ऐलान किया है।
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है। जब फैंस और यूजर्स उनके इंस्टाग्राम हैंडल को सर्च कर रहे हैं, तो स्क्रीन पर "सॉरी, यह पेज अवेलेबल नहीं है। आपने जिस लिंक को फॉलो किया था, वह शायद टूटा हुआ है, या पेज हटा दिया गया है" का संदेश दिखाई दे रहा है।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सपना ने खुद ही निजी कारणों से अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है, या फिर तकनीकी या किसी अन्य वजह से यह पेज हटा है। तलाक की खबरों के ठीक बाद सोशल मीडिया से उनकी यह अचानक दूरी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है?
एक तरफ जहां सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पति वीर साहू अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। तलाक की कार्यवाही के बीच वीर ने अपनी आने वाली म्यूजिक एल्बम 'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट' की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर जारी किया है।
जैसे ही वीर साहू का ये पोस्ट सामने आया। इसके आर्टवर्क ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। पोस्टर में वीर साहू बिना शर्ट के खड़े नजर आ रहे हैं और उनके लंबे बाल दिखाई दे रहे हैं। उनके ठीक पीछे एक महिला खड़ी है, जिसने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है, लेकिन पोस्टर में उस महिला का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। एक ओर रिश्ते में आए मोड़ और दूसरी ओर इन नए अपडेट्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को असमंजस और चर्चा में डाल दिया है।