मनोरंजन

इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से की टीवी के लक्ष्मण से शादी, बिग बॉस में बनी थी पहली बार दुल्हन

sara khan krrish pathak wedding: टीवी की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस सारा खान ने गुपचुप तरीके से टीवी के 'लक्ष्मण' यानी कृष पाठक से शादी कर ली है। खास बात ये है कि सारा पहले भी 'बिग बॉस' के घर में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं…
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2025, 4:11 PM IST
इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने गुपचुप की टीवी के लक्षमण से शादी, बिग बॉस में बनी थी पहली बार दुल्हन
सारा खान और कृष पाठक (सोर्स: X)

Sara Khan Krrish Pathak Wedding: टीवी एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर कृष पाठक के साथ कोर्ट मैरिज की है। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ साझा किया है। सारा के फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए खूब बधाई दे रहे हैं।

खास बात ये है कि कृष पाठक रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर सुनील लहरी के बेटे हैं। सारा और कृष एक साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

2 दिल और 2 संस्कृतियां एक होने तैयार

दरअसल, सारा खान और कृष पाठक ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'दो वादे, एक कहानी और बेइंतहा प्यार। हमारा रिश्ता प्यार और भरोसे से जुड़ा है। 'कुबूल है' से लेकर 'सात फेरे' तक इस दिसंबर 2 दिल और 2 संस्कृतियां एक होने जा रही हैं।

हमारी प्रेम कहानी उस मिलन की गवाह बनेगी जहां आस्थाएं जुड़ती हैं, टकराती नहीं। क्योंकि जब प्यार सबसे बड़ा सच हो तो बाकी सब बस एक सुंदर हिस्सा बन जाता है। आपका आशीर्वाद चाहिए, क्योंकि ये रिश्ता सिर्फ हमारा नहीं- हम सबका है।' शादी की तस्वीरों में सारा और कृष बेहद प्यारे लग रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं। बाकी तस्वीरों में उनके गले में जयमाला है और वे रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सारा ने रॉयल ब्लू कलर का सूट पहना है, जबकि कृष क्रीम कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। अपने सिंपल लुक में भी दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

बिग बॉस में बनी थी पहली बार दुल्हन

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सारा खान, जो 'बिग बॉस सीजन 4' में भी नजर आ चुकी हैं, ने एक बार फिर शादी कर ली है। उन्होंने 6 अक्टूबर को एक्टर-प्रोड्यूसर कृष पाठक के साथ कोर्ट मैरिज की। ये सारा खान की दूसरी शादी है।

इससे पहले, साल 2010 में उन्होंने एक्टर अली मर्चेंट से 'बिग बॉस' के घर में ही शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। कृष पाठक की बात करें तो कृष रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं और कृष पाठक टीवी सीरियल 'बंदी युद्ध के' में नजर आ चुके हैं।

Updated on:
8 Oct 2025, 4:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘250 में से मेरी सिर्फ 11 फिल्में ही अच्छी’, परेश रावल ने क्यों कही ये बात, किन किरदारों को बताया फेवरेट?

‘शाहरुख-रणवीर पर करोड़ों लुटाते हो, फीमेल स्टार्स पर भरोसा क्यों नहीं’, कृति सेनन ने फिल्ममेकर्स को लेकर दिया ऐसा बयान

फूट-फूटकर रोईं बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी, बोलीं- उन्हें हमेशा भाई माना फिर मेरे खिलाफ क्यों बनाई वीडियो?

काशवी का नाम सुनते ही आपा खो बैठे स्काउट, उदिति और अरिश्फा पर भड़के, गुस्से में की हद पार बोले- सब बर्वाद कर दूंगा

‘तुम एक करोगे, हम 100 करेंगे’, क्रिप्टिक पोस्ट से अमिताभ बच्चन ने ‘लिखना बंद करने की धमकी’ देने वालों को दिया जवाब