मनोरंजन

सत्यजीत रे: अमिताभ की महंगी फीस के कारण अंतिम इच्छा रह गई अधूरी

भारतीय सिनेमा को 'पाथेर पांचाली', 'अपराजितो', 'चारूलता' और 'द वर्ल्ड आॅफ' जैसी शानदार फिल्में दी हैं
2 min read
• •
May 02, 2018
Amitabh and Satyajeet ray
Amitabh and Satyajeet ray

सत्यजीत रे ने इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े—बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। भारतीय सिनेमा को 'पाथेर पांचाली', 'अपराजितो', 'चारूलता' और 'द वर्ल्ड आॅफ' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। आज उनका जन्मदिन है। आज भी फिल्ममेकर्स उनकी प्रतिभा का लौहा मानते हैं। भले ही उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े—बड़े स्टार्स के साथ काम किया हो लेकिन फिर भी एक अभिनेता ऐसे हैं, जिनके साथ सत्यजीत काम करना चाहते थे लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सके।

अमिताभ के साथ काम करना चाहते थे:
सत्यजीत अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। उनकी दिली तमन्ना थी कि वे अमिताभ के साथ काम करें लेकिन यह इच्छा उनके साथ ही चली गई। खुद अमिताभ की पत्नी जया भी चाहती थी कि अमिताभ और सत्यजीत साथ में काम करें। इस बारे में जया ने सत्यजीत की पत्नी से भी बात की थी।

किताब में है जिक्र:
इस बात का जिक्र बिलोया रॉय की लिखी एक किताब 'मनिक एंड आय: माय लाइफ विद सत्यजीत रे' में भी किया गया है। इसमें लिखा है कि जया ने एक बार उनसे कहा था कि मनिक किसी बंगाली फिल्म में अमिताभ को साइन करेंगे तो वह उनके साथ जरूर काम करना चाहेंगे।

अमिताभ की महंगी फीस आई आड़े:
सत्यजीत के लिए उस वक्त हिंदी फिल्म बनाना काफी मुश्किल था। एक बार सत्यजीत ने कहा था कि उन्होंने कई बार अमिताभ को लेकर एक फिल्म बनाने के बारे में सोचा लेकिन वे बहुत ही महंगे कलाकार हैं। उनका कहना था कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के पास इतना पैसा नहीं है कि वह अमिताभ को लेकर फिल्म बना सकें।

पूरी ना हो सकी उनकी इच्छा:

हालांकि जया ने कहा था कि अमिताभ उनसे ज्यादा पैसे नहीं मांगेगे और उनके साथ काम करना अमिताभ के लिए भी सम्मान की बात होगी। लेकिन इसी बीच सत्यजीत की तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद वे इस दुनिया से चले गए। उनकी ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।

Published on:
02 May 2018 03:33 pm
Also Read
View All
Guli Mata फेम सिंगर साद लामिजारेड के खिलाफ फ्रेंच कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

“माफिया की तरह काम कर रहा है बिजली बोर्ड!”, बिजली कटने पर भड़कीं तनीषा मुखर्जी, देवेंद्र फडणवीस से लगाई गुहार

हिंदू त्योहारों को टारगेट करने पर स्वरा भास्कर से भिड़ गईं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं- ‘मैं बचपन से लड़कों के साथ खेलती आई हूं होली’

‘तमाचा यहां खाएगा, तालियां बाहर बजेंगी’ ‘राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी ने रोते हुए शहजाद पूनावाला पर निकाला गुस्सा

‘बेटी बचाओ नहीं, बेटे को पढ़ाओ, जरूरत पड़े तो थप्पड़ लगाओ’, मौनी रॉय ने लड़कों की परवरिश पर कही ये बात