मनोरंजन

“हम ट्रोल हो जाएंगे!” Cocktail 2 के गानों पर शाहिद कपूर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची चर्चा

Cocktail 2 Tumhi Ho Bandhu: 'कॉकटेल 2' की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म के गानों को लेकर बज बना हुआ है। इस बीच, शाहिद कपूर एक बयान वायरल हो गया है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे है, हम ट्रोल हो जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2026, 12:37 PM IST
Cocktail 2
Cocktail 2 ( this photo from x;@Gossipwala)

Cocktail 2 Tumhi Ho Bandhu:बॉलीवुड स्टारर रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्टअवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)के ट्रेलर में जब 'तुम्हीं हो बंधु' (Bandhu 2.0) के रीक्रिएटेड वर्जन की झलक मिली थी तो दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी। आखिरकार बुधवार यानी कल इस गाने को मेकर्स ने पूरा गाना 'बंधु 2.0' रिलीज कर दिया और ये तुरंत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

क्या है गाने में खास?

प्रीतम ने ही इस गाने को कंपोज किया है, जिन्होंने ओरिजिनल ट्रैक भी बनाया था। रीक्रिएटेड वर्जन को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने अपनी आवाज दी है। साथ ही, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी ने गाने में दिल खोलकर डांस किया है, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, कुछ को गाना बेहद पसंद आया तो कुछ को नहीं।

मेकर्स ने ही जोड़ा मजेदार ट्विस्ट

इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि मेकर्स ने खुद इस संभावित ट्रोलिंग का मजाक बनाते हुए एक्टर्स से ही कहलवा दिया कि गाना रिलीज के बाद ट्रोल होने वाला है नहीं करते है ऐसा हम ट्रोल हो जाएंगे, क्योंकि आज के दर्शक पुराने गानों के रीक्रिएटेड वर्जन को आसानी से एक्सेप्ट नहीं करते।

शाहिद कपूर ने गाने पर कही ये बात

एक्टर शाहिद कपूर ने बताया कि फिल्म के ज्यादातर गाने ओरिजिनल हैं और टीम ने नए गानो पर काफी मेहनत की है। उनका कहना था कि जब किसी गाने की धुन पुराने ट्रैक की याद दिला दे तो सोशल मीडिया पर तुलना और ट्रोलिंग शुरू हो जाती है, चाहे टीम का इरादा कुछ भी रहा हो, इसीलिए ऐसा नहीं करते है। बता दें, इस पूरी बातचीत को आप एक वीडियो में सुन सकते है, जो नीचे दी गई है।

19 जून को होगी रिलीज

होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी 'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। गानों और ट्रेलर ने अच्छी चर्चा बटोरी है लेकिन एडवांस बुकिंग अभी औसत रही है। साथ ही, 2012 की 'कॉकटेल' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था अब देखना ये है कि क्या ये सीक्वल भी वही जादू दोहरा पाएगा।

Updated on:
18 Jun 2026, 12:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को वरुण ग्रोवर ने सुनाई खरी-खोटी? बोले- नई फिल्म पर ऐसे हक जताते हैं, जैसे

‘रामायण’ में सिर्फ राम-रावण नहीं, सीता, शूर्पणखा और कैकेयी इन 3 महिलाओं के फैसलों ने लिखी थी युद्ध की कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर फिर छिड़ी बहस, महेश मांजरेकर बोले- नाना को बेवजह झेलना पड़ा सबकुछ

‘हड्डी में क्रैक आ गया है’, दर्द से खड़े भी नहीं हो पा रहे ‘जोश’ फेम शरद कपूर, वॉकर के सहारे चलने का वीडियो वायरल

‘गिरा और फिर सो गया’, 81 की उम्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए टिन्नू आनंद, अब सुनाई हादसे की पूरी कहानी