
Pathaan Trailer Out : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर (Pathaan Trailer Out) आज ठीक 11 बजे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद फैंस का लंबा इंतजार फाइनली खत्म हो गया है। 2 मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में शाहरुख खान का जबरदस्त एक्शन देखकर फैंस भी उनकी एक्टिंग के दीवाने हो रहे हैं। जबकि दीपिका पादुकोण का फिल्म में ग्लैमरस अंदाज किंग खान की एक्टिंग पर भी भारी पड़ता दिख रहा है। जबकि जॉन अब्राहम हर बार की तरह अपने एक्शन अवतार और लुक से लोगों को घायल कर रहे हैं। कुल मिलाकर पठान का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस बीच फैंस और ट्रोलर्स ट्विटर पर अपने रिएक्शन्स देते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी काफी अहम भूमिका में नजर आए हैं। वहीं धांसू ट्रेलर को देखकर लोग भी सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक ओर जहां शाहरुख खान और दीपिका के फैंस फिल्म 'पठान' के ट्रेलर (Pathaan Trailer Twitter Reactions) को काफी पसंद कर रहे है, तो वही ट्रोल्स (Boycott Pathaan) ने इसमें कमी निकालनी भी शुरू कर दी है। कई लोग इस बात से खुश हैं कि शाहरुख खान लंबे समय के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में उनके एक्शन और एक्टिंग के कायल हो रहे हैं।
उधर, कुछ लोग ट्रेलर देखने के बाद दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि तीनों स्टार्स ने फिल्म को हिट साबित कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं फिल्म के डायलॉग्स और देशभक्ति को देख लोग शहरुख की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। हालांकि ट्रोल्स को इन स्टार्स का लुक पसंद नहीं आया। तो चलिए देखते है ट्विटर पर यूजर्स पठान के ट्रेलर को लेकर क्या रिएक्शन दे रहे है।
गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज (Pathaan Release Date) की जाएगी। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर आने के बाद लोग फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जनवरी से यानी मकर संक्रांति से (Pathaan Advance Booking) शुरू होने वाली है।