मनोरंजन

आखिर क्यों शाहरुख खान ने पठान के लिए चार्ज की सबसे कम फीस, सामने आया बड़ा कारण

Shahrukh Khan Fees for Pathaan : शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान के लिए काफी कम फीस चार्ज की है। बेशक यह बात जानकर आप भी हैरान हो गए होंगे। लेकिन ऐसा करने के पीछे एक बड़ा कारण सामने आया है।

2 min read
Jan 19, 2023
shahrukh khan has charge very low fees for pathaan

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फैंस को भी उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हो भी क्यों न? जब से फिल्म का ट्रेलर क्या आया किंग खान के एक्शन सीन्स और उनका भारत माता के प्रति प्रेम देखकर लोग क्रेजी हो रहे हैं। खैर फैंस का यह इंतजार 25 जनवरी को खत्म हो जाएगा, क्योंकि पठान इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। बिग बजट में बनी इस फिल्म के लिए पूरी स्टारकास्ट ने काफी मेहनत की है। साथ ही दोगुनी फीस भी वसूली है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पठान के लिए खुद किंग खान ने ही सबसे कम फीस चार्ज की है।

जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। ये तो आप जानते ही हैं कि शाहरुख खान पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म को लगभग 250 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया है। इस बीच एक मीडिया हाउस से बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट ने खुलासा किया कि किंग खान ने 'पठान' के लिए सिर्फ 35-40 करोड़ रुपये ही चार्ज किए हैं। बेशक यह बात जानकर आप भी हैरान हो गए होंगे।

जाहिर है कि शाहरुख खान इतने बड़े सुपरस्टार हैं। फिर वह इतनी कम फीस कैसे ले सकते हैं। आपको बता दें कि पठान के लिए शाहरुख खान ने कम फीस ली, क्योंकि उनका फिल्म में प्रॉफिट शेयर भी है। खुद ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि किंग खान का पठान में प्रॉफिट शेयर है। ऐसे में अगर फिल्म हिट होती है तो गेम पलट जाएगा। हालांकि ऐसा करने वाले शाहरुख पहले एक्टर नहीं हैं। उनसे पहले अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स भी यही पैतरा आजमाते हैं और फिल्म के मुनाफे का बड़ा हिस्सा चार्ज करते हैं।

गौरतलब है कि 'पठान' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। इस बीच खबर है कि विदेशों में अभी से फिल्म के लिए एडवांस बंकिंग होनी शुरू हो गई है। 'पठान' पहले 35-40 के बीच ओपनिंग कर सकती है। वहीं शाहरुख खान के फैन क्लब ने पठान के लिए 200 शहरों में 50 हजार से ज्यादा टिकट बुक कर लिए हैं।

Published on:
19 Jan 2023 02:34 pm
Also Read
View All