मनोरंजन

रिलीज से पहले पठान ने केजीएफ-2 को चटाई धूल! अब थिएटर में दहाड़ने को तैयार फिल्म

Pathaan Advance Booking : शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' का सोशल मीडिया पर बज़ बना हुआ है। फिल्म कल यानी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि पठान ने एडवांस बुकिंग में ही केजीएफ चैप्टर टू' को धूल चटाने की कगार पर पहुंच गई है।
2 min read
• •
Jan 24, 2023
shahrukh_khan_starrer_pathaan_is_ready_to_break_record_of_kgf_2_and_bahubali_2_even_before_its_release.jpg

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) कल रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म को लेकर दर्शकों के लिए गुड न्यूज है। पठान ने रिलीज से पहले ही साउथ ही सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर टू' (KGF Chapter 2) का मॉन्स्टर रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है कि फिल्म का जो क्रेज लोगों में है वो नेक्स्ट लेवल है और बिना प्रमोशन के इस तरीके की एडवांस बुकिंग में यह रिस्पांस मिलना शाहरुख़ खान ने भी नहीं सोचा होगा।

जाहिर है कि जब से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, उसके बाद से ही भारत में ताबड़तोड़ टिकटें बिकी हैं। फिल्म ने अभी से जबरदस्त कमाई कर ली है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान एडवांस बुकिंग से अब तक अपने खाते में 30 करोड़ रुपये जोड़ चुकी है। अब तक किसी भी हिन्दी मूवी ने रिलीज होने से पहले ऐसा कारोबार नहीं किया है। एडवांस बुकिंग से हुई कमाई के मामले में पठान ने ऋतिक रोशन की वॉर को पछाड़ दिया है। फिल्म वॉर भी यशराज बैनर की ही थी, जिसने एडवांस बुकिंग से काफी अच्छी कमाई की थी।

वहीं अब खबर है कि पठान 24 जनवरी के दिन केजीएफ 2 को एडवांस बुकिंग से हुई कमाई के मामले में पछाड़ सकती है। आकड़ों की मानें तो केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन के 5.15 लाख और बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन की 6.50 लाख टिकिट बिकी थे। अब पठान का मुकाबला इन दो फिल्मों से है।

दरअसल, तरण आदर्श ने बताया कि अब एडवांस बुकिंग मामले में पठान की टक्कर साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 और प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 से है। इन दोनों ही फिल्मों के हिंदी वर्जन के अच्छे खासे टिकिट बीके थे। गौरतलब है कि शाहरुख खान करीब 5 साल बाद फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का सिर्फ एसआरके ही नहीं बल्कि फैन्स भी इंतजार कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ट्रेंड बदल सकती है।

Published on:
24 Jan 2023 01:44 pm
Also Read
View All
Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड एंट्री करते ही नकुल ढुल ने स्काउट को दी सलाह, लव गिल को लेकर बोले- रख थोड़ा डिस्टेंस

Rise And Fall 2: लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के संसदीय झगड़े को प्रियंका चाहर चौधरी ने किया याद, बोलीं- मैं आपकी फैन हूं

‘राम-सीता’ पर टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा निशाने पर, हैदराबाद शो पर बजरंग दल ने दी खुली चेतावनी

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल