मनोरंजन

शरद यादव के निधन से मनोरंजन जगत हुआ गमगीन, निरहुआ से लेकर इन सेलेब्स ने जताया शोक

Celebs Reaction on Sharad Yadav Death : बिहार के कद्दावर नेता शरद यादव (Sharad Yadav) का देर रात निधन हो गया है। उनके निधन पर सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

2 min read
Jan 13, 2023
sharad_yadav_death_dinesh_lal_yadav_ravi_kishan_and_celebs_expressed_grief_over_the_ex_union_minister_death.jpg

Sharad Yadav Passed Away : बिहार के कद्दावर नेता रहे शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। वह 75 साल के थे और कई दिनों से खराब स्वास्थ्य की वजह से गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने देर रात अपनी आखिरी सांस ली। शरद यादव के निधन से राजनीति गलियारों के साथ ही मनोरंजन जगत तक लोगों को दुख पहुंचा है। उनके निधन की जैसे ही खबर आई तो कई फिल्मी कलाकारों का दिल टूट गया। कई सेलेब्स ने नेता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। साथ ही परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

बता दें कि भोजीवुड के सुपरस्टार और भाजपा नेता नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirahua) ने नेता शरद यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर हैंडल से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन की खबर सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों उत्तम स्थान प्रदान करे, ओम शांति।'

निरहुआ के अलावा भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और भाजपा के नेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने भी शरद यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रवि किशन ने ट्वीट कर लिखा, 'वरिष्ठ राजनेता पूर्व सांसद शरद यादव के निधन पर शोक जता रहा हूं। वह अनोखी प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे, जिन्होंने हमेशा असहायों के दर्द को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ा नुकसान है। परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं।'

गौरतलब है कि शरद यादव (Sharad Yadav) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। जहां देर रात 75 साल की उम्र में शरद ने अपने जीवन की आखिरी सांस ली। शरद की बेटी सुभाषिनी यादव ने अपने पिता के निधन की जानकारी ट्विटर पर ट्वीट कर दी थी।

Published on:
13 Jan 2023 10:10 am