
Shardul Pandit Lashes On Raghav Chadha AAP Ousting: राज्यसभा से उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आप सासंद राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पार्टी ने उन्हें पद से डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है और उनके बोलने के मुद्दों पर जमकर हमला बोला है। वहीं राघव ने भी पार्टी पर निशाना साधते हुए अपना जवाब दिया है। इसी बीच अभिनेता शार्दुल पंडित ने राघव चड्ढा को हटाए जाने पर अपना रिएक्शन दिया है। क्या कुछ कहा है शार्दुल ने, चलिए जानते हैं।
अभिनेता शार्दुल पंडित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी राय दी है। शार्दुल के मुताबिक हम समाज में इस तरह से तो बिल्कुल भी बदलाव नहीं ला सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जब तक हम सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन से हटकर अपनी आवाज नहीं उठाएंगे। हम बिल्कुल भी बदलाव नहीं ला पाएंगे।'
राघव चड्ढा को लेकर शार्दुल पंडित ने कहा- 'हम राघव चड्ढा को डिजर्व नहीं करते। क्योंकि हमें तो ये जानना है कि इस बार बिग बॉस कौन जीतेगा। या फिर रणबीर कपूर बीफ खाते हैं या फिर नहीं। वहां पर राघव चड्ढा का क्या ही काम। 2025 में दिल्ली में सिर्फ 40 प्रतिशत लोगों ने ही वोट दिया था। ध्रुव राठी को सबस्क्राइब करके हम खुद को पढ़ा लिखा समझ लेते हैं। धुरंधर के प्रोपेगेंडा वाले सवालों को डिफेंड करके खुद को नेशनलिस्ट समझ लेते हैं।'
आगे बात करते हुए शार्दुल ने कहा- हमारा राजनीति पर कोई ऑपिनियन नहीं है कहने वाली जनता को, स्टार्स के एयरपोर्ट लुक्स और कौन किसे डेट कर रहा है ये सब मालूम होता है। तो फिर हमें क्यों दिक्कत है जब राघव चड्ढा जैसे नेताओं को चुप करा दिया जाता है।
बता दें हाल ही में राघव की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के एक पोस्ट पर राघव ने बधाई देते हुए कमेंट किया था। राघव के कमेंट को कई सारे लोगों ने लाइक किया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि राघव चड्ढा देश के भविष्य के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, जबकि दूसरे यूजर ने सीधे-सीधे उन्हें इस ‘उपलब्धि’ के लिए अग्रिम बधाई तक दे डाली। हालांकि ये प्रतिक्रियाएं पूरी तरह प्रशंसकों की भावनाएं थीं, लेकिन इससे यह जरूर साफ हो गया कि राघव चड्ढा की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रही है।