मनोरंजन

तुलना से नहीं, अपनी पहचान से चमकना चाहती हैं शरवरी! रानी मुखर्जी पर कही बड़ी बात

Sharvari On Being Compared To Her: शरवरी ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने की ठानी है और उन्होंने साफ कहा है कि वे किसी की तुलना से नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान से चमकना चाहती हैं।

2 min read
Jun 08, 2026
तुलना से नहीं, अपनी पहचान से चमकना चाहती हैं शरवरी! रानी मुखर्जी पर कही बड़ी बात
शरवरी (IMDb)

Sharvari On Being Compared To Her: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में उस तुलना पर रिएक्ट किया है, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी से जोड़ रहे हैं। बता दें, शरवरी ने इस तुलना को अपने लिए सम्मान की बात बताया, लेकिन वो अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

रानी मुखर्जी भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के गाने 'मस्कारा' के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शरवरी की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग की तुलना रानी मुखर्जी से की। इस पर रिएक्ट करते हुए शरवरी ने कहा कि रानी मुखर्जी भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उनके साथ तुलना होना किसी भी स्टार के लिए बड़ी तारीफ है।

इतना ही नहीं, शरवरी ने आगे बताया कि वो बचपन से रानी मुखर्जी की फिल्में देखती आई हैं और उन्हें अपना प्रेरणा मानती हैं। इसके साथ ही, उन्होंने ये भी याद किया कि उन्हें अपने करियर की शुरुआती फिल्म 'बंटी और बबली 2' में रानी मुखर्जी के साथ काम करने का मौका मिला था। इस पर शरवरी ने कहा रानी सिर्फ एक है और दिलचल्प स्टार्स में से एक है और एक ऐसी सीनियर भी हैं जो समय-समय पर उन्हें सलाह और हिम्मत देती रहती हैं।

रानी मुखर्जी जैसी एक्ट्रेस सिर्फ एक ही हैं

शरवरी ने आगे बताया कि जब भी उनकी किसी फिल्म का ट्रेलर और नया प्रोजेक्ट सामने आता है, रानी मुखर्जी उन्हें शुभकामनाएं देती हैं। यही वजह है कि वो उन्हें केवल एक स्टार नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में भी देखती हैं। इस पर शरवरी का मानना है कि हर स्टार की अपनी एक अलग जर्नी होती है। रानी मुखर्जी जैसी एक्ट्रेस सिर्फ एक ही हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। इसलिए वो खुद को किसी की तुलना के रूप में नहीं देखना चाहतीं, बल्कि अपनी मेहनत और काम के दम पर अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

शरवरी की वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और इसके गाने पहले ही सोशल मीडिया पर फेम पा चुकी हैं।

Published on:
08 Jun 2026 06:28 pm