मनोरंजन

डीपनेक ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची शिल्पा शेट्टी, लोग बोले- अपनी उम्र का लिहाज तो रखिए!

Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी हाल ही मुंबई के एक इवेंट में पहुंची। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जहां उन्होंने बेहद डीप नेक आउटफिट पहना था। उनकी इस लेटेस्ट ड्रेस को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2023, 12:41 PM IST
shilpa_shetty_trolled_for_her_deep_neck_outfit_on_event_people_said_apni_umra_ka_lihaj_toh_rakh_leti.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अक्सर की की खूबसूरती और फिटनेस का हर कोई दीवाना है। 47 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस ने खुद को इतनी अच्छी तरह से फिट रखा है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। वह जब भी कैमरे के सामने आती हैं तो अपने लेटेस्ट आउटफिट और स्टाइल से लोगों के लिए एक टारगेट सेट कर देती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया जिसके लिए अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि लोग उन्हें उनकी उम्र को लेकर कमेंट करने लगे हैं।

बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुईं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जहां उन्होंने बेहद डीप नेक आउटफिट पहना था और उसके साथ एक व्हाइट कोट ले रखा था। इस आउटफिट में एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देती नजर आईं। एक्ट्रेस का ये लुक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस था, लेकिन वह खुद इस ड्रेस में कुछ खास कंफर्टेबल नहीं दिखीं।

यह भी पढ़े - हॉलीवुड के अवॉर्ड शो में RRR ने छुड़ाए सबके छक्के, ऑस्कर से पहले रच दिया इतिहास

फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर्स ने शिल्पा को उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अपनी उम्र का तो लिहाज रखिए'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये आप पर बिल्कुल अच्छा नहीं लगता'।


शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी के अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इस सीरीज में वह पहली बार पुलिस अफसर का रोल निभा रही हैं। पिछली बार उन्हें हंगामा 2 में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’