इस बीच अवॉर्ड सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजमौली अवॉर्ड जीतने पर स्पीच दे रहे हैं। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2023 में राम चरण ने अवॉर्ड भी प्रेजेंट किया। वो प्रेजेंटर्स की लिस्ट में इकलौते भारतीय एक्टर थे। फिल्म RRR को एचसीए फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट स्टंट्स, बेस्ट सॉन्ग, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।