बता दें कि आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' (Naatu-Naatu) को ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने के बाद ही राम चरण अवॉर्ड में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। यहां गुड मॉर्निंग शो के दौरान उन्होंने सबसे पहले 'आरआरआर' को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि यह फिल्म दोस्ती दिखाती है, ब्रदरहुड दिखाती है और दो किरदारों के बीच के एक रिश्ते को दिखाती है। इसके आगे राम चरण ने एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की राइटिंग की जमकर तारीफ की और उन्हें इंडिया का स्टिवन स्पीलबर्ग कह दिया।