बाॅलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ने पिछले साल 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म दी थी, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी। अब वह अपनी नई वेब सीरीज 'हीरामंडी' (Heeramandi) को लेकर सुर्खियों में हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हाल ही में इस सीरीज का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था, जिसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, रिचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा की झलक दिखाई गई थी। अब खबर है कि इस सीरीज में बाॅलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का एंट्री भी हो सकती है। साथ ही वे एक डांस नंबर कर सकती हैं।