अपने नए प्रोजेक्ट पर बात करते हुए सुंबुल ने कहा कि वे बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं फिक्शन शो की बहुत बड़ी फेन हूं। बिग बॉस के बाद यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें मैं बतोर एक्टर नजर आऊंगी। मैं अपने किरदार के लिए थोड़ा नवर्स और एक्साइटेड हूं। मैं अपना 100 पर्सेंट दूंगी। हालांकि, यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी है क्योंकि दर्शकों ने अब तक मुझे सुंबुल के रूप में ही देखा है।'