डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron ke Khiladi 13) का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो के अब तक 12 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें फैंस भर-भरकर अपना प्यार दे चुके हैं। इस शो में टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के अब तक कई सेलेब्स हिस्सा ले चुके हैं, जिनका सामना अपने डर से हो चुका है। ऐसे में अब एक बार फिर रोहित शेट्टी अपने नए स्टंट के साथ बड़ा खतरा लेकर लौटने वाले हैं। जाहिर है कि बिग बॉस का 16वां सीजन (Bigg Boss 16) खत्म हो चुका है। जिसके बाद ही रोहित ने 'केकेके 13' का ऐलान किया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम सामने आने शुरू हो गए हैं, जो इस बार शो में दिखाई देंगे। आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स से रूबरू कराएंगे, जिन्हें मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया है।